वीडियो: रोहित शर्मा ने 3 साल पहले आज के दिन उड़ाए थे पाकिस्तान के होश, ठोके थे 140 ताबड़तोड़ रन

0
93
views
On this day in 2019: Rohit Sharma scored 140 against Pakist
PC: TWitter

16 जून भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बेहद यादगार भरा दिन था। जहां आज के ही दिन भारत के आक्रामक सलामी बल्लेबाज और मौजूदा कप्तान हिट मैन रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप के बेहद अहम मैच में साल 2019 में पाकिस्तान के खिलाफ ताबड़तोड़ 140 रन की धुआंधार पारी खेली थी। जिसकी याद आज भी क्रिकेट फैंस के जहन में जिंदा है।



3 साल पहले रोहित शर्मा ने आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 में 113 गेंदों पर ताबड़तोड़ 140 रन बनाए थे जहां भारतीय टीम ने 50 ओवर में पाकिस्तान के समक्ष श्री 37 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था।

Rohit Sharma scored 140 runs against Pakistan on this day 3 years ago
PC: Twitter

गौरतलब है कि वर्ल्ड कप 2019 में रोहित शर्मा ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विश्व के पहले ऐसे बल्लेबाज बने थे जिन्होंने वर्ल्ड कप के एक  एडिशन में 5 शतक जड़े हैं। जिसकी याद आईसीसी ने तरोताजा करवा दी। गौरतलब है कि रोहित शर्मा ने साल 2019 में श्रीलंका के पूर्व कप्तान संगकारा के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया था ।



जहां सर्वाधिक शतक का रिकॉर्ड वर्ल्ड कप में संगकारा का था ।वही वर्ल्ड कप 2019 में खेले गए कुल 9 मैच में रोहित शर्मा ने 81 की औसत से 648 रन बनाए थे ।जहां उन्होंने दक्षिण अफ्रीका इंग्लैंड बांग्लादेश श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी।

मैच का लेखा-जोखा

वर्ल्ड कप 2019 का 22 वा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच मैनचेस्टर के मैदान पर खेला गया था जा पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया था बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 336 रन बनाए थे।



जहां रोहित शर्मा ने 14 चौके और तीन छक्के की मदद से 113 गेंदों पर 40 रन बनाए थे। विराट कोहली ने 65 गेंदों पर 77 रन बनाये थे । पाकिस्तान की और से मोहम्मद आमिर ने 10 ओवर में 47 रन देकर तीन विकेट चटकाए थे।

Rohit Sharma scored 140 runs against Pakistan on this day 3 years ago
PC: Twitter

बारिश से प्रभावित इस मैच को 40 ओवर का कर दिया गया था ।जहां जीत के लिए पाकिस्तान को 40 ओवर में 302 रनों की दरकार थी . लक्ष्य का  पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम के सलामी बल्लेबाज फखर जमान ने  62 रन , इमाद वसीम ने 46 रन की पारी खेली थी । पाकिस्तान 40 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 212 रन ही बना पाया था इस तरह से भारतीय टीम ने इस मुकाबले को 89 रनों से जीत लिया था।

मैन ऑफ द मैच



रोहित शर्मा को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया था ,जहां रोहित शर्मा ने 113 गेंदों पर 14 चौके और तीन छक्के की मदद से 123 के स्ट्राइक रेट से 140 रन बनाए थे। जहाँ रोहित शर्मा ने सभी गेंदबाज़ो की कुटाई जमकर की थी। पाकिस्तान के पेस अटैक जिनका वो दम भरते ही नहीं थकते थे उनपर जमकर बरसे थे ।

उस मैच में वहाब ने रोहोत शर्मा को मैच में आउट किया था । हालाकिं तब तक रोहित शर्मा ने भारत के लिए अपना काम कर दिया था ।



वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here