भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा टी 20 मुकाबला 17 जून को राजकोट के मैदान पर खेला जाएगा। जहां इस मैच को जीतकर टीम इंडिया सीरीज में बराबरी करने के मकसद से मैदान पर उतरेगी। तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 48 रन से मात देकर सीरीज में वापसी की है। जबकि अभी भी दक्षिण अफ्रीका की टीम 2/1 से भारतीय टीम से आगे है।
लिहाजा चौथा मकाबला भी भारतीय टीम के लिए करो या मरो वाली स्तिथि का है। वहीं इन सब के बीच दक्षिण अफ्रीका और ईशान किशन के बीच गहराया विवाद भी अब फैंस के लिए नया रोमांच लाने वाला है। जहां अब दक्षिण अफ्रीका और भारत की तबरेज़ शम्सी और ईशान किशन के बीच भिड़ंत के रूप में देखा जा रहा है।
क्या है पूरा माजरा

उकसाकर विकेट लेने का प्रचलन अमूमन हमने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में देखा है ।जहां अक्सर गेंदबाज बल्लेबाज को उकसाकर उन्हें हवाई शॉट या गलत शॉट करने के लिए प्रेरित कर उनका विकेट ले लेता है। लेकिन अब दक्षिण अफ्रीका ने भी यही चाल अपनाई है। जहां स्पिन गेंदबाज तबरेज़ शम्सी मैं तीसरे टी-20 मुकाबले में भारत के सलामी बल्लेबाज इशान किशन को पेश किया जहां छक्का लगने के बाद ईशान किशन और तबरेज शम्सी के बीच शब्दों का आदान-प्रदान मैच में देखा गया जहां दोनों ही प्लेयर गुस्से से भरे नजर आए ।वहीं इशान किशन भी काफी गुस्से में लगे।
9 वें ओवर की है घटना

भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रहे सीरीज के तीसरा t20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में इशान किशन ने 35 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्के की मदद से शानदार 54 रन की पारी खेली जहां उन्होंने 154.29 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। वहीं अपनी पारी के दौरान उन्होंने कई शानदार शॉट खेले। वहीं उनका ये अंदाज दक्षिण अफ्रीका के स्पिन गेंदबाज को फूटी नजर नहीं भाया।
शम्सी के 9 वें ओवर में ईशान किशन ने उन्हें 9 वें ओवर में चौथी गेंद पर छक्का मारा वहीं आखरी गेंद पर शम्सी को ईशान ने बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर चौका लगाकर उनका ओवर समाप्त किया । आपको बता दें की टी 20 रैंकिन में शमशीतबरेज़ शम्सी तीसरे नंबर के गेंदबाज हैं। वहीं भारत के ईशान किशन को 68 स्थान का फायदा मिला है और वे आईसीसी टी 20 रैंकिंग में अब सातवें पायदान पर आ गए हैं।
चौथे टी 20 मैच में होगा संग्राम!
17 जून को होने वाले टी-20 मुकाबले में राजकोट के मैदान पर ईशान किशन और तबरेज़ शम्सी की भिड़ंत देखने लायक होगी जहां दोनों ही प्लेयर एक दूसरे पर दबाव बनाने की कोशिश करते नजर आएंगे। देखना दिलचस्प होगा कि तबरेज़ शम्सी के ओवर में कितने चौके और छक्के जड़ते हैं।
वीडियो
Ishan kishan reply to shamsi words pic.twitter.com/uFUdQKZ1nn
— Sportsfan Cricket (@sportsfan_cric) June 14, 2022







