मुंबई इंडियंस ने जितने में ईशान किशन को था खरीदा उससे कम में खरीद ली पूरी महिला टीम, 12 करोड़ में खरीदे ये 17 प्लेयर 

0
199
views
Mumbai Indians bought the entire women's team for less than Ishaan Kishan, bought these 17 players for 12 crores
PC: IPLT20

महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2023 की नीलामी सोमवार को मुंबई में संपन्न हुई, जहाँ पुरुषों के बाद यह पहला मौका था जब महिलाओं के लिए 5 टीमों ने जमकर बोली लगाई । जहाँ 3 प्लेयर्स ने इतिहास रचते हुए 3 करोड़ से अधिक किराशि प्राप्त की । जहाँ भारत की स्मृति मंधना ने सर्वाधिक 3.40 करोड़ अर्जित कर इतिहास रचा । जहाँ  वीमेन प्रीमियर लीग में कुल 87 खिलाड़ियों को खरीदा गया था।

जहाँ 443 प्लेयर्स ने अपना नाम ऑक्शन के लिए दिया था । मुंबई इंडियंस ने 17 प्लेयर को 12 करोड़ की राशि में खरीदा और अपनी टीम बनाई , हालाकिं मजेदार फैक्ट्स की बात की जाये तो मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में ईशान किशन को केवल 15.25 करोड़ की राशि देकर अपनी टीम में शामिल किया था । आगे खबर विस्तार से ।

59.5 करोड़ किये गए खर्च



साल 2023 पहले WPL नीलामी के संस्करण में कुल 59.5 करोड़ रुपये की धन राशि खर्च किए गए, जहाँ भारत की ओपनर स्मृति मंधाना ने रिकॉर्ड कायम किया । जहाँ मुंबई , दिल्ली और बंगलोरे ने स्मृति के लिया जबरदस्त जंग किया । जहाँ 28 दफा प्ले कार्ड उठाये गए । रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में 3.4 करोड़ रुपये में खरीदी गई नीलामी में सबसे महंगी खिलाड़ी बनने के बाद रिकॉर्ड बुक तोड़ दी।ऑस्ट्रेलिया के एशले गार्डनर 3.2 करोड़ रुपये में गुजरात जायंट्स में शामिल हुई।

मुंबई इंडियंस की सबसे महंगी प्लेयर

इंग्लैंड की आल राउंडर और मौजूदा वाईस कप्तान  नताली साइवर भी मुंबई इंडियंस के लिए 3.2 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया । मुंबई की गेंदबाज़ी कोच और मेंटर की भूमिका में झूलन रहेगी ।

12 करोड़ में खरीदी गई 17 प्लेयर



प्लेयर  राशि (CRORE)
1 हरमनप्रीत कौर 1.80
2 साइवर-ब्रंट 3.20
3 अमेलिया केर 1.00
4 पूजा वस्त्राकर 1.90
5 यस्तिका भाटिया 1.50
6 हीथर ग्राहम 30 लाख
7 इस्सी रॉंग 30 लाख
8 अमनजोत कौर 50 लाख
9 धारा गुजरार 10 लाख
10 सायका इशाक 10 लाख
11 हेले मैथ्यूज 40 लाख
12 क्लो ट्राईटन 30 लाख
13 प्रियंका बाला 20 लाख
14 हमैरा काजी 10 लाख
15 नीलम बिष्ट 10 लाख
16 सोनम यादव 10 लाख
17 जिनतामणि कलिता 10 लाख

 

ईशान किशन को 15.25 करोड़ देकर था खरीदा

साल 2018 मुंबई इंडियंस ने ईशान किशन को 6.20 करोड़ रुपये की ऊंची कीमत पर  खरीदा था. वही साल 2022 में मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ की राशि देकर इस प्लेयर को अपनी टीम में शामिल किया । ईशान किशन के लिए मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एक लंबी बिड वॉर चली थी जिसे अंत में मुंबई इंडियंस ने 15.25 रुपए देकर ईशान ईशान को अपनी टीम में शामिल किया था । वहीँ ईशान किशन की अकेली धन राशि पूरी महिला टीम की राशि से अधिक रही ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here