यह पहला मौका नहीं था जब मुंबई इंडियंस की ओनर नीता अम्बानी ने जीत का स्वाद नहीं चखा हो । आईपीएल की 5 बार की चैंपियन रही मुंबई इंडियंस की प्राउड ओनर नीता अम्बानी की ख़ुशी तब दुगुनी हुई जब वीमेन प्रीमियर लीग के फाइनल मैच को मुंबई की महिला टीम ने 7 विकेट से अपने नाम कर सीजन के प्रथम सत्र में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज कर लिया है ।
जहाँ हरमनप्रीत की अगुवाई में मुंबईं इंडियंस की महिला टीम ने इतिहास रच दिया । वहीँ जीत के बाद जहाँ गेंदबाज़ी मेंटर झूलन और हेड कोच एडवर्ड के आँखों से जीत के आंसू निकल गए . वहीँ हरमनप्रीत से मिलने के साथ ही झूलन ने उन्हें गले से लगा लिया । जहाँ एक अलग माहौल मैदान पर देखने मिला । जहाँ इसे उत्सव की तरह पूरा सीजन बिता ।

वुमन प्रीमियर लीग (WPL) के पहले सीजन का फाइनल मुकाबला ब्लॉक बस्टर हिट राहजहां दिल्ली और मुंबई की जंग में बड़ापाव ने छोले कुलचे को मात दे दी . हालाकिं 22 मैच का रोमांच का अंत मुंबई ने जीत के साथ किया । जहाँ मुंबई ने WPL का आगाज जीत के साथ किया वहीँ अंत भी जीत के साथ हुई ।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने राधा यादव और शिखा पण्डे के 52 रन के साझेदारी के दम पर 131 रन बनाये । वहीँ मुंबई की टीम ने 19.3 ओवर में मैच को 7 विकेट से अपने नाम कर लिया । फाइनल मुकाबला को अपने, नाम करने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) और झूलन गोसवामी के आँखों में आसूं आ गए । जहाँ यह जीत कई ख़ुशी लेकर आई ।
जीत के बाद झूलन गोस्वामी और हरमनप्रीत हुई भावुक

हाल में ही क्रिकेट को अलविदा बोल चुकी झूलन मुंबई इंडियंस की बोलिंग कोच के साथ मेंटर भी हैं । वहीँ भारतीय महिला क्रिकेट जगत में उनका कद काफी बड़ा है । वहीँ मुंबई इंडियंस की जीत में उनका भी बड़ा योगदान रहा है । जहाँ हर छोर से उन्होंने टीम की युवा प्लेयर की मदद की और यह सुनिश्चित किया की हरमनप्रीत पर कोई दवाब ना आया । और जब परिमाण मुंबई के पक्ष में आया तो उनकी आँखों से आंसू ने थमने का नाम नहीं लिया । वहीँ जीत के बाद ओनर नेता अम्बानी और उनके पुत्र अनंत अम्बानी भी बेहद खुश नज़र आये ।
वीडियो
𝐇.𝐈.𝐒.𝐓.𝐎.𝐑.𝐈.𝐂 🤩#OneFamily #MumbaiIndians #AaliRe #WPL2023 #DCvMIpic.twitter.com/kpDVVXB9kh
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 26, 2023







