Afghanistan vs Pakistan, 3rd T20I: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच में द्विपक्षीय t20 अंतरराष्ट्रीय मैच की श्रृंखला का तीसरा मुकाबला शारजहां क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया।
वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम 116 रनों पर ढेर हो गई । मैच के दौरान अफगानिस्तान के स्टार प्ल प्लेयर जादरान(Najibullah Zadran) बाल बाल बचे जहां एहसानुल्लाह की 147 किमी की रफ़्तार की गेंद सीधे उनके जबड़े पर आ लगी हालाकिं गनीमत यह रही की उनके जबड़े की हड्डी नहीं टूटी लेकिन उनके चेहरे पर खून आ गया । इसके बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा । आगे खबर विस्तार से ।
अफगानिस्तान ने जीत सीरीज

यह क्रिकेट इतिहास में पहली दफा हुआ जहाँ अफगानिस्तान की टीम ने टी 20 इंटरनेशनल सीरीज में अपनी पहली सीरीज जीत दर्ज की जहाँ पाकिस्तान की टीम को शर्मनाक सीरीज हार 2-1 से झेलनी पड़ी । जहाँ अफगानिस्तान को कमजोर समझ पाकिस्तान अपनी बी टीम लेकर उनसे भिड़ने गई और अफगानिस्तान की टीम के कप्तान रशीद खान की अगुवाई में शादाब जहां की टीम को हार का सामना करना पड़ा । जहाँ इस हार की चुभन मैदान पर भी देखि गई । हालाकिं आखिरी और तीसरा टी 20 मैच पाकिस्तान ने 66 रन से जीतकर सान्तवना जीत अर्जित की ।
अफगानिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया, जहाँ पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने 7 विकेट पर 182 रन बनाये । जहाँ पकिस्तान की तरफ से अयूब ने 49 , शादाब खान ने 28 और इफ्तिखार ने 31 रन की पारी खेली . अफगानिस्तान की और से मुजीब ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किया ।
जीत के लिए 183 रन का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम 116 रन पर ढेर हो गई , जहाँ गुच्छों में विकेट और रन आउट होने की वजह से टीम पर दवाब बढ़ा । वहीँ टीम के प्रमुख प्लेयर नजीबुल्लाह जादरान के जबड़े पर गेंद लग जाने की वजह से उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा । अफगानिस्तान की तरफ से ओमरज़ाई ने सर्वाधिक 21 रन की पारी खेली वहीँ पाकिस्तान की नई खोज माने जाने वाले इहसानुल्लाह और शादाब ने 3-3 विकेट चटकाए ।
घायल हुए नजीबुल्लाह

पारी के 11 वे ओवर की तीसरी गेंद पर इहसानुल्लाह की तीखी लेंथ गेंद पर नजीबुल्लाह रिटायर्ड हर्ट हुए । जहाँ गेंद को अपने मुँह से बचने के चक्कर में गेंद उनकी ठुड्डी पर लगी और खून बहने लग गया । जहाँ तुरंत फिजियो मैदान में आये और उन्हें बाहर लेकर जाया गया । जहाँ पहली ही गेंद पर उनके साथ ये दर्दनाक मंजर हुआ । हालाकिं अच्छी बात यह रही की नजीबुल्लाह को बाद में ठीक बताया गया जहाँ प्रेजेंटेशन में वे पट्टी लगाए दिखे ।
वीडियो
killer bouncer by Ihsan Ullah
Get Will Soon Gurbaz #PakvsAfghanistan#AFGvPAK #Youngsters #Brothers #PakistanCricket pic.twitter.com/e5JLNYo5WQ— Muhammad zeeshan (@zeshanmohmnd) March 27, 2023







