INDvsENG: मैच हारने के बाद बटलर ने हार्दिक को नहीं इस खिलाडी को बताई टीम की हार की वजह

0
82
views
INDvsENG: मैच हारने के बाद बटलर ने हार्दिक को नहीं इस खिलाडी को बताई टीम की हार की वजह

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले टी-20 में टीम इंडिया ने मेजबान टीम इंग्लैंड को 50 रन से परास्त कर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर चुकी है । जहाँ यह इंग्लैंड पर भारतीय टीम की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है ।ये टीम इंडिया की इंग्लैंड में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है।



मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और खेले गए कुल 20 ओवर में भारत ने 8 विकेट खोकर 198 रन बनाए । लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड इंग्लैंड की टीम 19.3 ओवर में 148 रन पर सिमट गई ।

भारत की ओर से सबसे सफल गेंदबाज़  हार्दिक पंड्या जिन्होंने  33 रन देकर 4 विकेट हासिल करने के साथ  51 रन का भी योगदान बल्लेबाज़ी में दिया ।

मैच के बाद बटलर ने कहा



“उन्होंने नई गेंद से अच्छी गेंदबाजी की और हम पर दबाव बनाया। दवाब से  हम आगे नहीं जा पाए । हमने आखिरी चंद ओवरों में  गेंद के साथ वास्तव में अच्छी वापसी की। हमारी हार की वजह की बात की जाये तो भुवनेश्वर कुमार हमारे लिए चिंता का विषय थे । जहाँ उन्होंने इन स्विंग आउट स्विंग का सहारा लिया और कारगर भी साबित हुए ।

INDvsENG: मैच हारने के बाद बटलर ने हार्दिक को नहीं इस खिलाडी को बताई टीम की हार की वजह
PC: Twitter

भुवनेश्वर कुमार किसी भी विकेट पर स्विंग करा सकते हैं। निश्चित रूप से एक टी20 मैच में गेंद काफी  स्विंग हुई। आगे बढ़ कर हिट करने और उस स्विंग को रोकने की जरूरत थी लेकिन ऐसा हो नहीं पाया ।



नए प्लेयर में   प्रतिभा है । शुरुआत के पॉवरप्ले में हमने विकेट काफी खोये। जहाँ नियमित अंतराल में हमारे विकेट का पतन होता गया । हम अपनी गलतियों से सीख लेंगे और अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करते नज़र आयेगें।

टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, अक्षर पटेल, सूर्य कुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here