पाकिस्तान पर एक विकेट की रोमांचक जीत के साथ एक ओर जहां भारतीय टीम को पछाड़ अंकतालिका में दक्षिण अफ्रीका टॉप पर अपनी जगह बना चुकी है वहीं टीम में जोश से लबरेज है। जहां आपको बता दें की पाकिस्तान के लिए यह मैच करो या मरो मुकाबला से कम नहीं था जहां एक पाकिस्तान का पलड़ा भारी मुकाबले में लग रहा था हालाकि महाराज और शम्सी ने धैर्य बनाए रखा और पाकिस्तान के तेज गेंदबाजी के खत्म होने का इंतजार किया जिसके बाद आए नवाज ने भी दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजी का साथ अपनी गलत गेंद फेककर कर दिया, जहां लेग साइड पर जाती गेंद पर महाराज ने विनिंग चौका लगाकर मैच को अपने नाम कर लिया। जहां यह वर्ल्ड कप का सांसनेखेज मुकाबले में से एक रहा।
मैच का लेखा जोखा
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 270 रन बनाए जहां जीत के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम को 271 रन का लक्ष्य मिला, जिसे आखिरी में 47.2 ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने चेज कर लिया। हालाकि इस मैच में मार्क राम के आउट होने के बाद पाकिस्तान के बॉलर ने फिर से वापसी कर की थी।
पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में बावुमा ने कहा
जीत का जश्न ड्रेसिंग रूम में मनाया जा रहा है लेकिन अभी भी कई बातों को लेकर कई सारी बातें की जानी बाकी है जिसे जश्न के बाद जरूर किया जाएगा। जिस ब्लू प्रिंट पर हम पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छा रन बना रहे थे वैसा दूसरी पारी में नहीं कर पा रहे हैं। जीत में गेंदबाजों का योगदान रहा, जहां अच्छी लेंथ पर बॉलिंग हुई। आने वाले मुकाबले अहम । टीम में जीत की लय बरकरार रखना चाहेंगे। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में राबड़ा की वापसी होगी।







