India vs New Zealand, 3rd T20:भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टी 20 इंटरनेशनल मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 234 रन बनाए ।जहां जीत के लिए न्यूजीलैंड को 235 रन की दरकार है। मैच में जहां शुभमन गिल ने 126 रन की नाबाद पारी खेल रिकॉर्ड के झड़ी लगा दी, वहीं दूसरी ओर राहुल त्रिपाठी ने 44 रन की पारी खेल सनसनी मचा दी। वहीं दोनों प्लेयर ने गेंद बाजी की जमकर मरम्मत की। जहां पहले राहुल त्रिपाठी ने गदर मचाया तो दूसरी तरफ शुभमन ने शतक ठोक दिया।
शुभमन ने ठोका जबरदस्त शतक
शुभमन गिल ने 54 गेंदों का सामना करते हुए अपना t20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का पहला शतक पूरा किया। जहां उन्होंने यह मुकाम केवल छठे t20 इंटरनेशनल मैच में पूरा कर लिया है। वहीं वह t20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से शतक लगाने वाले सातवें भारतीय बल्लेबाज भी बने ।इसके साथ ही शुभमन गिल ने विराट कोहली का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है जहां उन्होंने विराट कोहली द्वारा बनाए गए 122 रन कि निजी पारी का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

यही नहीं शुभमन गिल ने अपने t20 करियर का भी सर्वश्रेष्ठ निजी स्कोर को प्राप्त किया जाए से पहले उन्होंने कर्नाटक के खिलाफ 122 रनों की सर्वाधिक पारी खेली थी।
शुभमन गिल ने 63 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके और सात छक्के की मदद से 200 के स्ट्राइक रेट से आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 126 रन बनाए । जहाँ अंत तक मैदान पर टिके रहे ।वहीं राहुल त्रिपाठी ने 22 गेंदों पर 44 रन ठोके तो दूसरी ओर सूर्यकुमार यादव ने 13 गेंदों पर एक चौके और दो छक्के की मदद से 24 रन की पारी खेली ।कप्तान हार्दिक पांड्या ने 17 गेंदों पर 30 रनों का योगदान दिया 2 रन बनाकर नाबाद लौटे।
लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर चौका जमाकर पूरा किया शतक
18 ओवर की पहली गेंद पर लौकी फर्गुसन की गेंद पर कवरड्राइव खेलते हुए सुमन गिल ने 54 गेंदों पर 101 रनों की पारी खेली जहां गिल ने लौकी फर्गुसन की गेंद पर झरना केदार कवरड्राइव लगाकर अपने t20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का पहला शतक पूरा किया इसके बाद उन्होंने जमकर जश्न मनाते हुए अलग ही अंदाज से दर्शकों का अभिवादन किया।
वीडियो
Shubman Gill lives up to his nickname!!
Scores a flawless debut T20 century at the Narendra Modi Stadium at Ahmedabad!!
What a smooth knock from Smoothman!!@ShubmanGill #IndVsNZ #TeamIndia #BleedBlue pic.twitter.com/c29jV7sI71
— Ashok Singhal (@TheAshokSinghal) February 1, 2023







