Bangladesh vs Sri Lanka: बांग्लादेश ने श्रीलंका को 3 विकेट से मात देकर जहाँ अपने फैंस को थोड़ी सी ख़ुशी दी वहीँ विवाद और तीखी नोक झोक की वजह से यह विश्व कप 2023 की सबसे मसालेदार मैच रही । टाइम आउट और उससे जुड़े बात से पहले मैच के लेखा जोखा की बात करते हैं । टॉस हारकर पहले श्रीलंका ने बल्लेबाज़ी की और अस्लांका के शतकीय पारी की बदौलत श्रीलंका ने बांग्लादेश के सामने 280 रन का लक्ष्य रखा । 280 रन का लक्ष्य बांग्लादेश ने 41.1 ओवर में 7 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया.
टाइम आउट का माजरा
सदीरा समरविक्रमा के कैच आउट होने के बाद एंजेलो मैथ्यूज क्रीज़ पर आए थे, जहा अभी 2 मिनट नहीं हुए थे लेकिन हेलमेट की स्ट्रिप टाइट करने के समय उनके स्ट्रिप टूट गई , जिसके बाद तुरंत दूसरा हेलमेट मंगवाया. वहीँ यह रहीम ने भी देखा की एंजेलो मैथ्यूज के हेलमट की स्ट्रिप उनके सामने ही टूटी लेकिन उन्होंने भी इसे अनदेखा कर दिया ।

शान्तो के उकसाने पर कप्तान शाकिब अल हसन ने अंपायर से मैथ्यूज के टाइम आउट की अपील कर दी. शाकिब की अपील के बाद मैथ्यूज ने अंपायर और शाकिब को टूटा हेलमेट भी दिखाया, लेकिन शाकिब ने अपील वापिस नहीं ली और अपने स्टैंड पर बने रहे । जिसकी वजह से अंपायर ने उन्हें बाहर जाने के लिए कहा ।
मैथ्यूज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा
“यह शाकिब अल हसन और बांग्लादेश की ओर से बेहद शर्मनाक । अगर वे इस तरह क्रिकेट खेलना चाहते हैं, तो ये गलत है। बहुत अपमानजनक। मेरे मन में शाकिब के लिए बहुत सम्मान था, लेकिन वह अब सब कुछ खो चुका है। हमारे पास वीडियो सबूत हैं, हम इसे ICC को भेजेगें ।
यह मांकड़िंग या कोई विवादास्पद बात नहीं थी. यह मेरे हेलमेट में कुछ समस्याएं थीं, इसलिए मैं गार्ड लेने से पहले बदलाव चाहता था लेकिन शाकिब और बांग्लादेश ने जो किया वह बहुत शर्मनाक था।”
एंजेलो मैथ्यूज ने कहा कि आप उन लोगों का सम्मान करते हैं जो आपका सम्मान करते हैं। बांग्लादेश को पहले क्रिकेट का सम्मान करना होगा और फिर सम्मान की मांग करनी होगी।
वीडियो
Angelo Mathews speaks in Press conference and is whole fired up 🤣🔥#SLvBAN pic.twitter.com/GKXg8kf8UH
— Div🦁 (@div_yumm) November 6, 2023







