“पूरी दुनिया इनकी सुनती है, जैसा ये बोलेंगे वैसा ही होगा” पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को कभी भी भारत गिरा सकती है?

0
105
views
PC: ESPN

आजकल शाहिद अफरीदी अपने बयान की वजह से काफी सुर्खियो में हैं। वहीं उन्होंने यह साफ किया की भारतीय क्रिकेट का दबदबा पूरे विश्व  पर है जिसे किसी भी साक्ष्य की आवश्यकता नहीं है ।जहां आईपीएल से बीसीसीआई मोटी कमाई करता है और उसे फिर इंफ्रास्ट्रक्चर और डेवलपमेंट में कार्य में लगती है। आईपीएल को आड़े हाथों में लेट हुए अफरीदी ने बड़ा बयान दिया है।



अफरीदी के अनुसार आईपीएल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के साथ साथ पाकिस्तान क्रिकेट के लिए भी बड़ी चुनौती है। जहां देश विदेश के कई प्लेयर का अब सपना आईपीएल में खेलना हो चुका है। वही बीसीसीआई आने वाले समय में आईपीएल को और बड़ा बनाने की कोशिश करने वाली है।जहां टीम के साथ मैच के आंकड़ों को भी बढ़ाया जायेगा। ये सब कहीं ना कहीं pcb चेयरमैन रमीज राजा और पूर्व प्लेयर अफरीदी को सुहा नहीं रहे हैं।

शाहिद अफरीदी के अनुसार जब तक आईपीएल भारत में बना रहेगा तब तक भारत का दबदबा राष्ट्रीय के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर भी उतना ही रहेगा। इस लीग मुकाबले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारत को काफी फायदा मिलता नजर आएगा गौरतलब है क्या अफरीदी ने यह भी कहा कि मौजूदा समय में भारत क्रिकेट का सबसे बड़ा बाजार बन कर उभरा है वह जो भी कहेंगे उन्हें मानने के लिए पूरा विश्व बाध्य होगा ।”शाहिद अफरीदी ने यह भी जोर लगा कर कहा क्रिकेट का सबसे बड़ा बाजार बन कर उभरा भारत जबरदस्त लाभ कमा रहा है।वहीं भारत अब सबसे बड़ा मार्केट है। जिसकी वजह से बीसीसीआई सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बन गई।



मीडिया राइट्स के आंकड़ों पर जोर डालते हुए अफरीदी ने कहा की बीसीसीआई ने मीडिया राइट्स तीन गुना अधिक में बेचे हैं। जिसका अर्थ साफ है अधिक पैसा अधिक मुनाफा और अधिक उन्नति। जो भारत बोलेगा उसपर विश्व हां करेगें। प्लेयर्स आईपीएल के तरफ रुख मोड़ रहे हैं। आईपीएल सबसे अमीर लीग में एक अब एक है। इसे अब इंटरनेशनल बना दिया गया है जहां विश्व में अब प्रसारण होने शुरू कर दिया गया है। यह अब देश तक सीमित नहीं रहा है।

बीसीसीआई के सूत्रों के अनुसार साल 2023 तथा 2024 मतलब आने वाले 2 साल में 74 मैच होंगे वहीं 2025 तथा 2026 में 10 मैच को बढ़ाया जायेगा ।



रमीज राजा के बयान को भी इस सन्दर्भ भी सुनिए 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here