चेन्नई के मैदान पर पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वसीम जूनियर के छक्के ने महेंद्र सिंह धोनी की याद तजा कर दी , हालाँकि वसीम जूनियर ने पूरी तरह हेलीकॉप्टर शॉट की कोशिश की थी जिसके बाद चेन्नई में तालियों की गूंज धोनी के नाम से सुनाई दी । मैच की बात की जाये तो पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के मैच में बाबर आज़म ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी की और बोर्ड पर 270 रन टांगा। जहाँ जीत के लिए दक्षिण अफ्रीका को 271 रन चाहिए । जहा यह मैच पाकिस्तान के विश्व कप के भविष्य को तय करेगा ।
मैच का लेखा जोखा
पकिस्तान की तरफ से बाबर आज़म ने 50 रन ठोके वहीँ दूसरी ओर शकील ने 52 रन की पारी खेली , शादाब ने 43 रन की पारी खेली । पाकिस्तान की सलामी जोड़ी फिर से फ्लॉप रही जहाँ इमाम ने 12 रन और अब्दुल्लाह ने 8 रन बनाये । दक्षिण अफ्रीका की तरफ से तबरेज शम्सी ने 4 विकेट चटकाए ।
वसीम ने ठोका हेलीकॉप्टर शॉट पर छक्का
45 वे ओवर करने आये तबरेज की पांचवी बॉल पर वसीम जूनियर ने लॉन्ग ऑन की दिशा में हेलीकाप्टर शॉट के जरिये छक्का ठोक दिया । जहाँ शॉट लगने के बाद धोनी की याद स्टेडियम में बैठे तमाम दर्शकों को आ गई । वसीम जूनियर ने 9 रन की पारी 7 बॉल पर खेली ।
वीडियो
View this post on Instagram







