AUS vs ENG: वार्नर-हेड का धमाल, ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 6 विकेट से रौंदा, मलान का शतक गया बेकार, स्मिथ चमके

0
90
views
AUS vs ENG: Warner-Head blast, Australia crushes England by 6 wickets, Malan's century goes in vain, Smith shines
PC: Sarah reed

AUS vs ENG:ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच द्विपक्षीय वंडे श्रृंखला का पहला मुकाबला एडिलेड के मैदान पर खेला गया जहां इस मैच को मेजबान देश ऑस्ट्रेलिया ने विकेट से जीतकर सीरीज में 1/0 की बढ़त हासिल कर ली है। ऑस्ट्रेलिया के नए वंडे कप्तान कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 287 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस लक्ष्य को 4 विकेट  नुकसान पर पूरा कर इस मैच को 6 विकेट से अपने नाम कर लिया है।

वार्नर और हेड के बीच शतकीय साझेदारी

AUS vs ENG: Warner-Head blast, Australia crushes England by 6 wickets, Malan's century goes in vain, Smith shines

जीत के लिए 288 रनों का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम के सलामी बल्लेबाज वार्नर और हेड ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया और पहले विकेट के लिए 147 रन जोड़े। वहीं वार्नर ने 84 गेंद में 10 चौके और एक छक्के की मदद से 86 रन बनाए। वहीं हेड ने 57 गेंद में 10 चौके और एक छक्के की मदद से 69 रन की पारी खेली। दोनों प्लेयर के बीच पहले विकेट के लिए 147 रनों की जबरदस्त साझेदारी हुई। जैक बाद बाकी ऑस्ट्रेलिया के प्लेयर के लिए काम बेहद आसान हो गया।

स्मिथ ने ठोका अर्धशतक

AUS vs ENG: Warner-Head blast, Australia crushes England by 6 wickets, Malan's century goes in vain, Smith shines
PC: espn

स्मिथ ने भी तीसरे नंबर पर आकर शानदार खेल का।प्रदर्शन किया और 78 गेंद पर 80 रन ठोके। जहां उन्होन  9 चौके और एक छक्का जड़े।यह इनका 28 वाँ वनडे अर्धशतक  है।

इंग्लैंड की गेंदबाजी की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाजों ने उन्हें सेट होने का कोई भी अवसर नहीं दिया। जहां इंग्लैंड की ओर से विली ने 2 विकेट हासिल किया।

मलान की शतकीय पारी गई बेकार

AUS vs ENG: Warner-Head blast, Australia crushes England by 6 wickets, Malan's century goes in vain, Smith shines

एक समय इंग्लैंड की टीम ने 118 रनों पर अपने 5 विकेट खो दिए थे। जहां मलान ने नंबर 3 पर आकर जनरदस्त बल्लेबाज़ी करते हुए 128 गेंद में 12 चौके और 4 छक्के की मदद से जबरदस्त 134 रनों की पारी खेली और अपने वंडे कैरियर का दुसरा शतक जमाया। ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी की बात की जाए तो कमिंस और एडम जम्पा ने 3/3 विकेट हासिल किया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया की टीम इस सीरीज में 1/0 की बढ़त हासिल करने में कामयाब हो गई है। जहां अब दूसरा मैच 19 नवंबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here