अंत भला तो सब भला , जहाँ एक समय विलियम्सन का कैच छोड़ चुके मोहम्मद शमी विलन बनने ही वाले थे की उन्होंने जब गेंद को थमा तो कहा जरा रुकिए जनाब अभी तो जादू होना बाकि है और मोहम्मद शमी ने 33 वे ओवर में विलियम्सन और लेथम को चलता कर मैच का रुख भारत की तरफ मोड़ दिया । कुदरत का करिश्मा तो देखिये जहाँ वानखड़े स्टेडियम में ओस की बुंन्द तक नहीं टपकी और भारतीय गेंदबाज़ो का काम थोड़ा आसान दिखाई दिया , जहाँ भारत के लिए तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी ने सबसे ज़्यादा 7 विकेट चटकाए. जहाँ उन्होंने 9.5 ओवर में 57 रन दिए , वहीँ आखिरी विकेट भी उन्होंने लेकर भारतीय टीम को 70 रन से जीत दिलकर फाइनल की टिकट पक्की कर दी । भारतीय टीम 12 साल दोबारा वर्ल्ड चैंपियन बन जाये अब सबकी यही दुआ होगी ।
पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में मोहम्मद शमी ने कहा

मैं अपनी बारी का इंतजार कर रहा था. जहाँ क्रिकेट में यह साफ है की एक लाइन और लेंथ पर बार बार गेंद डाले तो सफलता मिलती है और ये मैंने किया , जहाँ यह प्रदर्शन बेहद खास । मैंने केन विलियम्सन का कैच छोड़ा. मुझे बुरा लगा। विकेट अच्छा था. ओस का डर था. घास अच्छे से कटी हुई थी शायद इसलिए ओस का असर नहीं दिखाई दिया । अच्छी लाइन और लेंथ पर गेंद हिट कर रहा था और उनपर भी दवाब था और इसका फायदा मिया ।
बोर्ड पर रन काफी थे. अगर ओस आ जाती तो गेंदबाज़ी में दिक्कत आ सकती थी . हम साल 2015 और 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में हार गए थे अब हमारे पास फिर से मौका है । जहाँ जीत के लिए टीम हर कुछ करेगी जो मौका मुझे दिया गया है, उसे भुनाने की कोशिश कर रहा हूं। हम नहीं जानते कि हम सबको ऐसा मौका दोबारा कब मिलेगा.
मैच का लेखा जोखा
टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट पर 397 रन बनाए थे. इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 327 रनों पर ढेर हो गई. जहाँ भारत के लिए विराट ने 117 , श्रेयस ने 105 रन की तूफानी पारी खेली वहीँ रोहित ने 47 और गिल ने 80 रन का योगदान किया ।
वीडियो
Man Of The Match Award Goes To Mohammad Shami 👑⚡
7 Wickets Kya Bowling Thhi
TAKE A BOW 🙌#INDvsNZ #IndiaVsNewZealand #ViratKohli𓃵 #RohitSharma𓃵 #Shami #KLRahul #Shreyas #ShubmanGill pic.twitter.com/ULeox4nUlP— Turner 🙄 (@FarukhAnsa55439) November 15, 2023







