विडियो :AUS-ENG के LIVE मैच में बच्चा कर बैठा इस चीज की मांग,  वार्नर ने जीत लिया दिल, इशारों में कही ये बात

0
66
views
In the LIVE match of AUS-ENG, the child demanded this thing, Warner won the heart, said this in gestures

AUS vs ENG:  ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की  एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की श्रृंखला का पहला मुकाबला एडिलेड ओवल के मैदान पर खेला गया। जिसमें ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 6 विकेट से इस मैच को जीतकर श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है ।टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 287 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 46.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 291 रन बना कर मुकाबले को 6 विकेट से अपने नाम किया।

इस मुकाबले में डेविड वॉर्नर ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और 84 गेंदों पर 86 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं मैदान के बीच दिलों को छू जाने वाला मंजर भी सामने आया जब एक छोटे बच्चे ने दर्शक दीर्घा से डेविड वॉर्नर की टी शर्ट की मांग कर ली और वार्नर ने उन्हें निराश नहीं किया। जानिए क्या हुआ आगे ।

वार्नर से कर बैठा बच्चा ये मांग

In the LIVE match of AUS-ENG, the child demanded this thing, Warner won the heart, said this in gestures

46 वें ओवर की बात है जब वुड गेंदबाजी कर रहे थे aur ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 11 रनों की दरकार थी। वहीं दर्शकों में बैठे बेहद छोटे युवा बच्चे ने बैनर पर वार्नर के टी शर्ट की मांग कर ली। वहीं वार्नर के बगल में बैठे लाबुशाने वार्नर की टी शर्ट खींचने लगे इसके बाद वार्नर ने भी बैनर पर लिखा की आप लाबुशाने की भी टी शर्ट की मांग करें इसपर बच्चे ने लाबुशाने की भी टी शर्ट की मांग कर ली।

In the LIVE match of AUS-ENG, the child demanded this thing, Warner won the heart, said this in gestures
PC: Twitter

वार्नर ने इशारा कर उस बच्चे को मैच के बाद अपने पास मिलने के लिए कहा और हजारों दिलों को जीत लिया। जहां कैमरा मैन ने भी इस लम्हों को अपने कैमरे में कैद किया और इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

मैच का लेखा जोखा

इंग्लैंड की ओर से मलान ने 128 गेंदों पर सर्वाधिक 134 रनों की पारी खेली। वहीं बटलर ने 29 रनों का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कमिंस और एडम जंपा ने तीन-तीन विकेट हासिल किया । लक्ष्य।का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की ओर से तीन अर्धशतकीय पारी खेली गई। जहां डेविड वॉर्नर ने सर्वाधिक 86 रन बनाए, वहीं हेड ने 69 तथा स्मिथ ने नाबाद 80 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से वुड ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए।

विडियो

;

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here