VIDEO:पाकिस्तान की महिला कप्तान बिस्माह मारूफ ने जीता करोड़ों दिल, 6 महीने की बेटी को किया अर्धशतक समर्पित

0
96
views
VIDEO: Pakistan's women's captain Bismah Maroof won crores of hearts, dedicated her half-century to her 6-month-old daughter

विश्व कप का छठा मैच ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेला गया। जहां पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया के हाथों  सात विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा । आज विमेंस डे पर पाकिस्तान की कप्तान बिस्माह माहरूफ ने संघर्षपूर्ण पारी खेली और अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं उन्होंने अपना यह अर्धशतकीय पारी को अपनी नन्ही 6 महीने की बेटी फातिमा को समर्पित किया। इस मंजर को देखकर करोड़ो महिलाओं के लिए पाकिस्तान की यह  महिला कप्तान प्रेरणादायक बन चुकी हैं ।

6 महीने की बेटी फातिमा के साथ वर्ल्ड कप खेलने पहुंची मारूफ

परिवार से बड़ा देश और देश से बड़ा देश का कर्तव्य कुछ इसकी ही सच्ची मिशाल पेश की है पाकिस्तान की कप्तान मारूफ ने जहाँ उन्होंने बच्ची फातिमा को जन्म देने के साथ ही वर्ल्ड कप 2022 में आने का फैसला किया । उनकी बच्ची की उम्र अभी 6 महीने की हे हैं । जहाँ भारत के खिलाफ हुए मैच में स्मृति मंधाना ने पाकिस्तान की कप्तान मारूफ को मिशाल और प्रेरणादायक बताया । जहाँ उन्होंने कहा की एक माँ के लिए कितनी मुश्किल घडी होती है ये लेकिन उन्होंने एक उदाहरण  पेश किया है ।

वीडियो हुआ वायरल

पाकिस्तान की टीम ने टॉस हरने के बाद निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाया । जहाँ पाकिस्तान  की कप्तान मारूफ ने संघर्षपूर्ण  पारी खेलते  हुए 122 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौकों की मदद से 78 रन बनाए । जहाँ वह शतक से चूक गयी लेकिन अपना अर्धशतक अपनी बेटी फातिमा को समर्पित किया । इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 34.4 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। हालाकिं पाकिस्तान की यह दूसरी हार थी लेकिन एक माँ की दूसरी जीत । जहाँ माहरूफ की बेटी को ना केवल भारतीय प्लेयर्स का प्यार मिला वहीँ ऑस्ट्रेलिया खेमें में भी सरहाया गया ।

भारत की स्टार प्लेयर स्मृति मंधाना ने जानिए क्या लिखा

VIDEO: Pakistan's women's captain Bismah Maroof won crores of hearts, dedicated her half-century to her 6-month-old daughter
PC:BCCI/Twitter

भारत की सलामी बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना ने पाकिस्तान की कप्तान मारूफ के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा की यह बच्चे को जन्म देने के 6 महीने बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलना कितना प्रेरणादायी है । उन्होंने यह भी लिखा की मारूफ ने दुनिया भर की महिलाओं के लिए मिशाल पेश की है । उन्होंने यह लिखा की भारत से महरूफ को ढेरों प्यार और उम्मीद करती है की आपकी ही भाँति आपकी बेटी फातिमा भी एक दिन बल्ला उठाएगी क्यूंकि बाएं हाथ की प्लेयर विशेष होती हैं ।

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here