WI vs ENG: केमार रोच ने फेंकी ड्रीम गेंद, जो रूट चारों खाने चित, हिलने तक का मौका नहीं, वीडियो हुआ वायरल

0
89
views
WI vs ENG: Kemar Roach bowls dream ball, Joe Root eats four, no chance to move, video goes viral

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम एंटीगुआ में खेला जा रहा है इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। जहाँ लंच तक  इंग्लैंड की टीम के टॉप ऑर्डर के चार बल्लेबाज पवेलियन वापस जा चुके हैं। वहीं केमार रोच ने लंच तक 8 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट चटकाए। जिसमें जो रूट का विकेट भी शामिल रहा। जहां ऐसी  स्विंग गेंद जिसे ड्रीम गेंद बोलना गलत नही होगा उसका कोई जवाब जो रूट के पास नहीं था ।हाल ये रहा है की रूट अपने जगह पर खड़े के खड़े रह गए और गेंद स्टंप की बेल ले उड़ी।

वीडियो: केमार रोच ने किया रूट को क्लीन बोल्ड

8.2 ओवर में केमार रोच की जिस गेंद पर जो रूट आउट हुए वह गेंद कमाल की गेंद थी, जहां इस गेंद को समझने से पहले ही गेंद बेल को ले उड़ी। केमार रोच की लेंथ गेंद  जो ऑफ स्टंप पर गिरी और तेज गति से रूट के ऑफ स्टंप पर इन स्विंग होकर अंदर की ओर आई, रूट कुछ भी सोच पाते इससे पहले ही गेंद का मिलन स्टंप के साथ हो गया। आलम यह रहा की अचानक से क्या हुआ यह रूट भी नहीं समझ पाए और स्तब्ध रह गए। सालों बार फिर वेस्टइंडीज में टेस्ट लौटा है और प्लेयर्स के साथ फैंस भी काफी उत्साहित हैं।

टॉस

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाज़ी का निर्णय ।

वेस्टइंडीज की टीम

 

क्रेग ब्रैथवेट (कप्तान), जॉन कैंपबेल, शमरह ब्रूक्स, नकरमाह बोनर, जर्मेन ब्लैकवुड, जेसन होल्डर, जोशुआ डा सिल्वा (विकेटकीपर), केमार रोच, अल्जारी जोसेफ, वीरसामी पर्माउल, जेडन सील्स

इंग्लैंड की टीम

एलेक्स लीज़, जैक क्रॉली, जो रूट (सी), डेनियल लॉरेंस, बेन स्टोक्स, जॉनी बेयरस्टो, बेन फॉक्स (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, क्रेग ओवरटन, मार्क वुड, जैक लीच

इंग्लैंड का वेस्टइंडीज दौरा 2022 – टेस्ट सीरीज का कार्यक्रम

पहला टेस्ट – मार्च 8-12 एंटीगुआ में सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम
दूसरा टेस्ट – मार्च 16-20 बारबाडोस में केंसिंग्टन ओवल
तीसरा टेस्ट – मार्च 24-28 ग्रेनेडा में राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here