विजय हजारे ट्रॉफी 2022 में विश्व रिकॉर्ड बनने का सिलसिला जारी है ।इसी क्रम में महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में महाराष्ट्र की ओर से खेलते हुए सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड ने इतिहास रच दिया है। जहां उन्होंने लगातार 7 गेंदों पर 7 छक्के जड़ अपने नाम विश्व रिकॉर्ड कर लिया किसी भी श्रेणी में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन चुके हैं। ऋतुराज ने ना केवल लगातार 7 गेंद पर 7 छक्के जड़ें उन्होंने दोहरा शतक जड़ तहलका भी मचाया। जहां कुछ समय से अपने फार्म के लिए जूंझ रहे ऋतुराज ने चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित जरूर किया है। जहां ऋतुराज ने 159 गेंद पर 220 रनों की पारी खेली जहां उन्होंने 16 छक्के और 10 चौके जड़े।
ऋतुराज ने बल्ले से दिखाया दम

ऋतुराज ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया और 159 गेंद पर 16 छक्के और 10 चौके की मदद से 220 रनों की पारी खेली। जहां 49 वें ओवर में 6 गेंद और एक नो बॉल पर लगातार 7 छक्के की।मदद से इतिहास रच दिया। जहां किसी भी श्रेणी में वे ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने।
शिवा सिंह की गेंद पर मचाया गदर

ऋतुराज गायकवाड ने शिवा सिंह को रिमांड पर लेते हुए 49 वें ओवर में एक के बाद 7 छक्के जड़े। जहां एक ओवर में ऋतुराज ने 43 रन बटोरे। जहां मिड ऑन और मिड ऑफ पर ऋतुराज ने जमकर हवाई शॉट खेले और गेंदबाज की रिदम बिगाड़ दी। जहां एक के बाद एक शॉट सीमा रेखा के बाहर जाते गए। गेंदबाज ने लेंथ और पेस में बदलाव तो लिए लेकिन कोई भी फायदा नहीं हुआ। ऋतुराज आज आतिशी मूड में थे।
जहां उन्होंने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया और 49 वें ओवर में गदर मचाते हुए 43 रन जोड़े। ऋतुराज ने इस सीजन में 8 पारियों में 987 रन 197 के औसत से बनाए जहां उनकी आठ पारी पर नजर डालें तो 136,154,124,21,168,124,40,220 रन बनाए हैं।
महाराष्ट्र की पारी
महाराष्ट्र की ओर से ऋतुराज ने 220, अंकित ने 37 और अजीम काजी ने 37 रनों का योगदान दिया। वहीं उत्तरप्रदेश की ओर से कार्तिक त्यागी सबसे सफल गेंदबाज रहे जहां उन्होंने 10 ओवर में 66 रन देकर 3 विकेट हासिल किया।
वीडियो
Ruturaj Gaikwad 7 Sixes in an Over………Part 1 🔥🔥 pic.twitter.com/QpGSDbBzSC
— Shantanu 🎶 (@Shantanu630) November 28, 2022
;







