हैदराबाद और राजस्थान के बीच पुणे के स्टेडियम में खेला गए आईपीएल 2022 के पांचवें मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर शानदार 210 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 149/ 7 रन बना पाई ।इस तरह से राजस्थान की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को 61 रनों से हराया। मैच में ताबड़तोड़ छक्के लगे जहाँ 14 छक्के राजस्थान के प्लेयर्स ने लगाया । वहीँ दूसरी ओर 6 छक्के हैदराबाद की ओर से लगे ।राजस्थान की ओर से संजू सैमसन और हेटमायर ने 200+ स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी की और ताबड़तोड़ खेल का प्रदर्शन किया । राजस्थान के बल्लेबाज़ों के बाद गेंदबाज़ी में प्रसिद्ध कृष्णा और चहल ने जादू बिखेरा जहाँ कृष्णा ने 2 और चहल ने 3 विकेट चटकाए ।
Match: 1
Points: 2 💗#दिलसेरॉयल | #TATAIPL2022 | #SRHvRR pic.twitter.com/VmaHAUplLZ— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) March 29, 2022
मैन ऑफ द मैच
संजू सैमसन को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया । संजू ने 55 रनों की शानदार पारी खेली । जहाँ उन्होंने 5 छक्के और 3 चौके जड़े ।
पंच सुपर स्ट्राइकर ऑफ द मैच
सुन्दर को पंच सुपर स्ट्राइकर ऑफ द मैच का खिताब से नवाजा गया ।जहां सुन्दर ने 285.7 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 40 रन 14 गेंद में बनाए। जिसके लिए उन्हें एक ट्रॉफी और एक लाख की धनराशि दी गई।
dream11 गेम चेंजर ऑफ द मैच
चहल को dream11 गेम चेंजर ऑफ द मैच का अवार्ड से नवाजा गया । उन्होंने तीन विकेट चटकाए । जिसके लिए उसने एक ट्रॉफी और एक लाख की धनराशि दी गई।
अनअकैडमी लेट्स क्रैक 6 अवार्ड
संजू सैमसन को अनअकैडमी लेट्स क्रैक सिक्स अवार्ड से सम्मानित किया गया, उन्होंने 5 छक्के जड़े ।जहां उन्होंने एक ट्रॉफी और एक लाख की धनराशि दी गई।
क्रीड पावर प्ले ऑफ द मैच
क्रीड पावर प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड प्रसिद्द कृष्णा को मिला, जहाँ उन्होंने पावर प्ले में 2 ओवर में 2 रन देकर 2 विकेट लिया ।जिसके लिए उन्हें एक लाख की धनराशि दी गई।
अप स्टॉक मोस्ट वैल्युएबल ऐसेट ऑफ द मैच
अप स्टॉक मोस्ट वैल्युएबल ऐसेट ऑफ द मैच का खिताब संजू सेमसन को दिया गया । ट्रॉफी के साथ एक लाख रुपए दिए गए ।
स्विगी इंस्टा मार्ट फास्टेस्ट डिलीवरी ऑफ द मैच
स्विग्गी इन स्टमक फास्टेस्ट डिलीवरी ऑफ द मैच का अवार्ड उमरान मालिक को दिया गया, उन्होंने 150 KMPH के स्पीड से फेकीं। जिसके लिए उन्हें 1 लाख की इनामी राशि दी गई ।
रुपए ऑन द गो 4 ऑफ द मैच
रुपए ऑन द गो फॉर ऑफ द मैच अवार्ड मारक्रम को दिया गया ,जहां उन्होंने 5 चौके की मदद से और 51 रन बनाये ।







