इंग्लैंड और भारत के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जा रहा है । रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में बुमराह टीम इंडिया के कप्तान हैं । वहीँ पिछले साल में जहाँ इस पटौदी कप इंग्लैंड के कप्तान रुट थे और भारत के कप्तान विराट थे वहीँ एक साल के बाद सब कुछ बदल चूका है। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई । जहाँ सलामी बल्लेबाज़ शुभमन गिल जो की शानदार लय में लग रहे थे और चार चौके जड़ चुके थे उन्हें जेम्स एंडरसन ने शानदार अंदाज़ में चलता किया और अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई । ।इस सीरीज में भारत 2-1 से आगे था। अगर टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतती है, तो 90 साल के क्रिकेट इतिहास में 5 मैचों की सीरीज जीतने का रिकॉर्ड भारत अपने नाम करेगी।

आंकड़ों की बात की जाये तो बर्मिंघम के शानदार मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच कुल 7 टेस्ट मैच खेले गए हैं । जहाँ एक में भी भारत को जीत हासिल नहीं हुई है । 6 टेस्ट में इंग्लैंड जीता है तो एक मुकाबला ड्रॉ रहा था।
दोनों टीमें इस प्रकार है-
इंग्लैंड- एलेक्स लीस, जैक क्राउली, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स, सैम बिलिंग्स, मैथ्यू पॉट्स, स्टुअर्ट ब्रॉड, जैक लीच और जेम्स एंडरसन।
भारतीय XI
शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह।
जेम्स एंडरसन ने किया शुभमन का काम तमाम
जेम्स एंडरसन ने शानदार अंदाज़ में गेंदबाज़ी की जहाँ उन्होंने शुभमन गिल को अपने बैक ऑफ गुड लेंथ गेंद पर फसाया । शुभमन गिल एंडरसन की गेंद को गिल पॉइंट और स्लिप की ओर स्लाइस करने के चक्कर में अपने बल्ले का एज लेकर स्लिप में खड़े क्रोली को कैच दे बैठे । ये तीसरा मौका था जब इंग्लैंड के इस धाकड़ गेंदबाज़ ने गिल को अपनी धारधार गेंद का शिकार बनाया । शुभमन ने आउट होने से पहले 24 गेंद में 17 रन बनाये जिसमें 16 रन उन्होंने चौके से बनाये थे ।
वीडियो
Jimmy is back with a 💥
Scorecard/Videos: https://t.co/jKoipF4U01
🏴 #ENGvIND 🇮🇳 pic.twitter.com/dalxxQ26yQ
— England Cricket (@englandcricket) July 1, 2022







