Asia Cup 2022: विराट कोहली और रोहित शर्मा विश्व क्रिकेट के ऐसे दो प्लेयर जो की गेंदबाजों के लिए खौफ का पर्याय मानें जाते हैं। ऐसा प्लेयर जो की मैच का रुख कब मोड़ दे ये विपक्षी को पता भी नहीं होने देते। एशिया कप 2022 के लिए सभी 6 टीमें चमचमाती कप को पाने के लिए कमर कसते हुई दिखाई दे रहे हैं। वहीं एशिया कप 2022 का उद्घाटन मैच 27 अगस्त को श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। जहां भारत अपनी यात्रा की शुरआत पाकिस्तान के खिलाफ 28 अगस्त को करती नजर आयेगी। वहीं इससे पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा ने एक एक कर नेट में प्रैक्टिस की और जमकर शॉट खेलें।
नेट में दिखा रोहित और विराट का दम

प्रैक्टिस सेशन के दौरान जडेजा और रोहित शर्मा ने फटाफट फॉर्मेट के लिए जबरदस्त प्रदर्शन किया और मैदान के चारों ओर शॉट खेले। जहां एक एक कर दोनों प्लेयर ने स्ट्राइक संभाला और हवाई शॉट की बारिश कर दी। जहां अश्विन और जडेजा की स्पिन पर दोनो प्लेयर कहर बन टूटे और जबरदस्त शॉट लगाया। वहीं कवर ड्राइव , स्ट्रेट सिक्स , सभी शॉट का प्रदर्शन इस प्रैक्टिस सेशन में किया गया। वहीं यह सेशन प्रैक्टिस कम और मुख्य मैच अधिक दिखाई देने लगा।
विराट के साथ रोहित की भी होगी परीक्षा

रोहित शर्मा ने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ सर्वाधिक 367 रन बनाए हैं। वहीं एशियाई देश की बात की जाए तो टी 20I में बांग्लादेश, अफगानिस्तान, हांगकांग, पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ कुल 936 रन रोहित ने बनाए हैं। वहीं विराट ने 829 और लोकेश राहुल ने 466 रन बनाए हैं। वहीं एशियाई देशों के खिलाफ विनिंग प्रतिशत में सर्वाधिक 85.71 जीत प्रतिशत के साथ रोहित टॉप पर हैं वहीं धोनी 80.76 प्रतिशत के साथ दुसरे और विराट 80.0 फीसदी के साथ तीसरे स्थान पर हैं। बतौर कप्तान रोहित पाकिस्तान के खिलाफ एकमात्र शतक जड़ने वाले प्लेयर भी हैं लिहाजा वर्ल्ड कप से पहले यह बड़ा सीरीज रोहित अपने नाम करना चाहेंगे।
विराट कोहली पर होंगी सब की नजर
विश्व क्रिकेट के सबसे बड़े नामों में से एक विराट कोहली इस सीरीज में अपने रनों का सूखा खत्म करने उतरेंगे। जहां बड़े मंच पर हो बड़ी प्लेयर की काबिलियत की पहचान होती है। वहीं आपको बता दें की भारतीय टीम ने यूएई के मैदान पर साल 1984,1995,2018 में एशिया कप पर कब्जा कर चुकी है। लिहाजा यह चौथी बार होगा अगर भारतीय टीम UAE में जीत का चौका लगा पाती है या नहीं। वहीं जीत में विराट कोहली का योगदान बड़ी कुंजी साबित हो सकती है।
वीडियो
🔊 Sound 🔛#TeamIndia captain @ImRo45 & @imVkohli get into the groove ahead of the first clash against Pakistan.#AsiaCup2022 | #AsiaCup pic.twitter.com/GNd8imnmM3
— BCCI (@BCCI) August 25, 2022







