वीडियो: रोहित शर्मा ने नहीं बल्कि विराट-हार्दिक ने की रनिंग सेशन की अगुवाई, जमकर बहाया पसीना, नेट पर दिखा जलवा

0
129
views
Video: Not Rohit Sharma but Virat-Hardik led the running session, sweated profusely, showed the net
PC: Twitter/ Vaibhav Bhola

एशिया कप 2022 के लिए भारतीय टीम जमकर मेहनत कर रही है और आने वाले पाकिस्तान के खिलाफ महा मुकाबले से पहले कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही है। पिछले 7 महीनों में भारत के 8 कप्तान बदले। अच्छी बात यह रही की अब अनुभव के आधार पर सभी प्लेयर परिपक्व हो गए हैं। वहीं रनिंग सेशन में विराट कोहली और हार्दिक पाण्डया भारतीय टीम की अगुवाई करते दिखाई दिए। जहां हार्दिक और विराट कोहली ने रनिंग ड्रिल का जिम्मा संभालते हुए वर्क आउट सेशन में जमकर पसीना बहाया। वहीं नेट पर भी खूब हवाई शॉट खेलें। आगे खबर विस्तार से ।

विजय रथ को जारी रखना एक मात्र लक्ष्य

Video: Not Rohit Sharma but Virat-Hardik led the running session, sweated profusely, showed the net
PC: BCCI

पिछले कुछ महीने भारतीय टीम के लिए बेहद खास रहें हैं , दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, आयरलैंड ,जिम्बाब्वे और इंग्लैंड में भारतीय टीम ने जबरदस्त हल्ला बोला जहां पंत, हार्दिक, धवन, लोकेश राहुल , रोहित शर्मा ने जबरदस्त कप्तानी करते दिखाई दिए। लेकिन अब बारी एशिया की है जहां एशिया को फतह करना आसान नहीं होगा। इरादों पक्के हौसले के साथ सही प्लान और अभ्यास ही जीत की कुंजी बनेगी। वहीं भारतीय टीम के सभी प्लेयर नेट पर बहा रहें हैं पसीना।

शाम के समय दिनेश कार्तिक, सूर्यकुमार, विराट कर रहें जबरदस्त प्रैक्टिस

Video: Not Rohit Sharma but Virat-Hardik led the running session, sweated profusely, showed the net
PC : BCCI

गौरतलब है की लोकेश राहुल, सूर्यकुमार, विराट, रोहित ये 4 प्लेयर नेट पर जबरदस्त प्रैक्टिस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। नंबर 4 और फिनिशर की भूमिका के लिए surya kumar और  Dinesh  Kartik  का नाम तय  है ।जहां पारी को आधार देने की जिम्मेदारी की पहल इन्हे ही करनी है। इनके बल्ले से रन मतलब भारत की जीत तय। लिहाजा प्रैक्टिस सेशन में भारतीय खेमे में जबरदस्त जोश दिखाई दे रहा है। यहां सभी प्लेयर स्टार हैं।

नेट बॉलर की रूप में कुलदीप सेन भी पहुंचे

Video: Not Rohit Sharma but Virat-Hardik led the running session, sweated profusely, showed the net
PC : Twitter

एक तेज गेंदबाज की दरकार भारतीय टीम को महसूस हुई वहीं बरार नेट बॉलर की रूप में पहले ही टीम के साथ है। वहीं अब 145 किमी की रफ्तार से फेकने वाले कुलदीप सेन को भी दुबई भेज दिया गया है जिससे की भारतीय टीम के प्रैक्टिस सेशन में और पैनापन आ सके।

रोहित, विराट ,दिनेश कार्तिक दिखा रहे हैं नेट पर अद्भुत शॉट

यह सीरीज इस मायने में भी खास है क्योंकि इस जीत के साथ बढ़े हुए हौसले से भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया रवाना होना चाहेगी जहां 2 महीने से कम का समय अब वर्ल्ड कप के लिया शेष है लिहाजा भारतीय टीम एशिया फतह कर विश्व कप फतह करने के इरादे से निकलती दिखाई देगी। जहां सभी प्लेयर जमकर अभ्यास कर रहे हैं।

video

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here