Video: शाहीन अफरीदी की भी “दुआएं” विराट कोहली के साथ कहा ” जल्द लौटे फॉर्म में दुआएं आपके साथ”

0
138
views
Video: Shaheen Afridi's prayers with Virat Kohli also said
PC: PCB/ Twitter

एशिया कप 2022 की सभी 6 टीमें अब दुबई पहुंच।चुकी हैं । जहां पाकिस्तान और भारत की टीम फेवरेट्स मानी जा रहीं हैं । वहीं टीमों के प्लेयर्स प्रैक्टिस सेशन में जमकर पसीना बहा रहे हैं। वहीं एक दूसरे से मिलकर खेल भावना का परिचय देते हुए मौहौल को शांत और अच्छा वातावरण बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहें हैं। इन सब के बीच फले बाबर आजम और कोहली के बीच वीडियो वायरल होने के बाद अब शाहीन अफरीदी और विराट कोहली की बातचीत की वीडियो वायरल हो रही है। जहां इस वीडियो के बाद अफरीदी ने कई दिलों को जीता है। वहीं विराट कोहली ने उन्हें जाते जाते शुक्रिया बोला ।

शाहीन अफरीदी ने विराट के लिए की दुवाएं

Video: Shaheen Afridi's prayers with Virat Kohli also said "with you in the form returned soon"
PC: PCB/Twitter

शाहीन अफरीदी से भारतीय टीम के स्पिनर चहल के साथ लोकेश राहुल, ऋषभ पंत और विराट कोहली ने मुलाकात की जहां प्रैक्टिस की ओर जाने से पहले ग्राउंड पर बैठे शाहीन से विराट कोहली की छोटी मुलाकात वायरल हो रही है। जहां शाहीन अफरीदी से पहले विराट कोहली ने हाथ मिलाया और उनके घुटने के चोट के बारें में डिटेल में जाना ।

इसके बाद शाहीन अफरीदी ने विराट कोहली को कहा की ” दुवाएं आपके साथ हैं पाकिस्तानी आवाम भी आपको फॉर्म में लौटता देखना चाहती है।” इस पर विराट कोहली मुस्कुराए और थम्स अप का इशारा करते हुए शुक्रिया करते हुए आगे बढ़े। इससे पहले बाबर आजम ने विराट के फॉर्म के बारे में कोहली का साथ दिया था।

शाहीन अफरीदी चोट की वजह से हुए थे एशिया कप से बाहर

Video: Shaheen Afridi's prayers with Virat Kohli also said "with you in the form returned soon"
PC: PCB/ Twitter

आपको बता दें की पाकिस्तान की टीम के कप्तान बाबर आजम ने प्रेस में यह कहा था की शाहीन अफरीदी को वे नीदरलैंड दौरे पर इसलिए ले जाना चाहते थे क्योंकि उन्हें एक मैच देकर उनकी वापसी करवाई जाए। लेकिन फिजियो के अनुसार अब उन्हें रेस्ट देने की सलाह दी गई। और अब शाहीन शाह अफरीदी वर्ल्ड कप में दिखाई देते नजर आयेंगे। वहीं इन सब के बीच दुबई में शाहीन शाह एशिया कप का हिस्सा थे लेकिन अब वे टीम के साथ ही वापसी करते पाकिस्तान के साथ नजर आएंगे। जहां इस दौरे पर 2 फिजियो के साथ पाकिस्तानी टीम आई है।

VIDEO

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here