एशिया कप 2022 का आगाज 27 अगस्त से होने जा रहा है ।जहां पहला मुकाबला श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा वहीं दूसरा मुकाबला 28 अगस्त को भारत और चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के बीच होगा। वही सभी 6 टीमें अब दुबई पहुंच चुकी है। जहां पाकिस्तान को दोहरा झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है। जहां पहले शाहीन अफरीदी चोटिल थे वहीं अब एक और तेज गेंदबाज के चोटिल होने की खबर से जहां पाकिस्तान के खेमें में चिंता के बदल मंडराने लगे हैं। आगे खबर विस्तार से।
पहले शाहीन अफरीदी हुए बाहर

गौरतलब है की पाकिस्तान के स्टार प्लेयर शाहीन अफरीदी निगल की वजह से एशिया कप में नहीं दिखेंगे। वहीं उन्हें रिकवरी के लिए पाकिस्तान टीम ने उन्हें एशिया कप से आराम दें दी हैं। हालांकि उन्हें निदरलैंड दौरे पर ले जाया गया था लेकिन फिर टीम।मैनेजमेंट ने उनकी बेहतरी के लिए आराम देने की ठानी है।
मोहम्मद वसीम प्रैक्टिस से बाहर
गौरतलब है वसीम को पीठ में दर्द की वजह से प्रैक्टिस सेशन को बीच में ही छोड़कर जाना पड़ा है। हालंकि इसके बाद पाकिस्तान के फिजियो ने तुरंत उनकी जांच हेतु एमआरआई स्कैन के लिए भेजा गया है। Espn cric info के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड प्लेयर को बड़े मुकाबले से पहले कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं लग रही है वहीं इसलिए एमआरआई की प्रक्रिया के लिए वसीम को भेजा गया है।
Another injury scare for Pakistan with fast bowler Mohammad Wasim pulling up with back pain during training, he has undergone an MRI scan #AsiaCup
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) August 26, 2022
जहां वसीम ने हाल में ही शानदार प्रदर्शन करते हुए आ रहें हैं जहां गेंद को स्विंग करने की काबिलियत शानदार हैं और पाकिस्तान की टीम शाहीन के गैरमौजूदगी में इस प्लेयर से अधिक उम्मीद कर रही थी। रिपोर्ट आने पर पुष्टि होगी की चोट कैसी है लिहाजा गंभीरता की स्तिथि में पाकिस्तान को किसी और तेज गेंदबाज की ओर रुख करना होगा। जो कभी भी मैनेजमेंट नहीं चाहेगी। वैसी भी घुटनो में निगल की वजह से अफरीदी को आराम दिया है । अगर वसीम बाहर होते हैं तो पाकिस्तान की गेंदबाजी पर असर पड़ता दिखाई देगा।







