सबा करीम ने दिया इस बल्लेबाज के लिए बड़ा बयान “बल्ले से रन बनाने की होगी अब बड़ी चुनौती” अलग टेस्ट चुनौतीपूर्ण

0
110
views
Saba Karim gave a big statement for this batsman
PC:Twitter

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में 12 मार्च से खेला जाएगा ।भारतीय टीम ने जहां पहले मैच को एक पारी और 222 रनों से जीतकर श्रृंखला में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है ।वहीं अब बारी डे नाइट क्रिकेट की है, जहां पर असली परीक्षा कप्तान रोहित शर्मा और उनकी टीम के होगी। इन सभी के बीच सबा करीम का एक बड़ा सनसनीखेज बयान सामने आया है। जहाँ उन्होंने रोहित शर्मा की बल्लेबाजी को लेकर बड़ी बात कही है।

सबा करीम ने जानिए क्या कहा

सबा करीम के अनुसार  रोहित शर्मा को बतौर बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में खुद को तराशने की आवश्यकता है,  उन्हें टेस्ट क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी का स्तर और ऊपर करना होगा ।अपने प्रदर्शन से टीम को जिताने की जिम्मेदारी अब  रोहित शर्मा के कंधों पर होगी ।सबा करीम ने यह भी कहा कि उन्हें अपने बल्लेबाजी के प्रदर्शन के दम पर मैच को जिताने की दरकार होगी, जहां उनके प्रदर्शन से टीम को अत्यधिक लाभ मिलेगा ।यह उनके लिए एक बड़ी चुनौती के रूप में होगी, सबा करीम ने खेल नीति पॉडकास्ट द्वारा अपनी बातें रखें।

सबा करीम ने मयंक अग्रवाल के लिए बोली यह बात

सबा करीम ने कहा कि सलामी बल्लेबाज की भूमिका में दूसरे टेस्ट मैच में रोहित शर्मा का साथ में मयंक अग्रवाल देते नजर आएंगे ।वहीं मयंक  अग्रवाल पर यह दारोमदार होगा कि वह स्कोर को बड़े स्कोर में तब्दील कर सकें।

विराट कोहली के लिए दिया टिप्पणी

सबा करीम ने विराट कोहली के लिए कहा कि बेंगलुरु इनका पसंदीदा ग्राउंड में से एक है ,जहां उन्हें शतक लगाए हैं 2 वर्ष से अधिक का समय बीत गया है वही यह अच्छा मौका होगा जब बैंगलोर के मैदान पर  विराट  शतक लगाए। उन्होंने यह भी कहा कि कोहली का टेस्ट क्रिकेट में आखिरी शतक बांग्लादेश के खिलाफ 2019 में आया था।

सबा करीम ने बताया टीम में हो सकता है एक बदलाव

सबा करीम के अनुसार कुलदीप यादव की जगह अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया गया है ।वहीं दूसरे टेस्ट मुकाबले में अक्षर पटेल को टीम मैनेजमेंट जगह दे सकती है ,जहां उनकी जगह जयंत यादव को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here