IND vs WI: स्मृति-यस्तिका की धमेकदार शुरुआत, मिताली राज ने तोड़ा विश्व रिकॉर्ड, केवल धोनी से पीछे, देखें भारतीय XI

0
81
views
IND vs WI: Strong start of Smriti-Yastika, Mithali Raj breaks world record of captaincy, only behind of Dhoni, india playing XI 
PC: ESPN/Twitter

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वर्ल्ड कप का दसवां मुकाबला हैमिल्टन के मैदान पर खेला जा रहा है। जहां भारत  की  कप्तान मिताली राज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया बल्लेबाजी करने उतरी यस्तीका भाटिया ने भारत को ठोक शुरुआत दी। जहां पहले 5 ओवर में भारत ने 41 रन ठोक दिया हैं। आपको बता दें इस साल चल रहे विश्व कप में भारतीय टीम ने पाकिस्तान से 107 रनों से मैच जीता है वहीँ न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा है । वहीँ अब मुकाबला वेस्टइंडीज से है जिन्होंने पहले ही कई बड़े उलटफेर वर्ल्ड कप में कर दिए हैं ।

मितली राज ने बनाया यह रिकॉर्ड

बेलिंडा क्लार्क को पीछे छोड़ते हुए सबसे अधिक महिला एकदिवसीय विश्व कप में भाग लेने वाली कप्तान बनीं मितली राज । मितली राज ने 2005, 2009, 2013 और 2017 में महिला विश्व कप के चार सीजन में भारतीय टीम का नेतृत्व किया है। बेलिंडा क्लार्क ने 11 साल तक ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम का नेतृत्व किया। उन्होंने 1997, 2000 और 2005 में महिला विश्व कप के तीन सीजन  में राष्ट्रीय टीम की कप्तानी की।

भारतीय पुरुषों और महिलाओं टीम की बात करे तो  मिताली राज सभी फॉर्मेट में भारत के लिए कप्तानी वाले मैचों की संख्या के मामले में केवल एमएस धोनी, सौरव गांगुली और मोहम्मद अजहरुद्दीन से ही पीछे रह गई है ।

टॉस

मितली राज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया है । जहाँ भारतीय टीम में कोई भी बदलाव नहीं किये गए हैं। जिस टीम के साथ न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम उत्तरी थी उसी टीम के साथ इस बार भी भारतीय टीम उत्तरी है ।

10 ओवर में भारत ने बनाये 2 विकेट पर 62 रन

खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने 10 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 62 रन बना चुकी थी । जहाँ भारतीय कप्तान मितली राज 5 रन तथा यास्तिका भाटिया आउट हो चुकी हैं । वहीँ यास्तिका भाटिया ने भारत को शानदार शुरुआत देते हुए महज 6 चौके की मदद से 21 गेंद पर 31 रन बनाये । हालाकिं वह सेलमन का शिकार बनी।

टीम

 

भारत: यास्तिका भाटिया, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, पूजा वस्त्राकर, झूलन गोस्वामी, मेघना सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़

वेस्टइंडीज: डिएंड्रा डॉटिन, हेले मैथ्यूज, किशिया नाइट, स्टैफनी टेलर (कप्तान), शेमेन कैंपबेल (विकेटकीपर), चेडियन नेशन, चिनेल हेनरी, आलिया एलेने, शमिलिया कॉनेल, अनीसा मोहम्मद, शकीरा सेलमैन

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here