भारत और श्रीलंका के बीच श्रृंखला का दूसरा टेस्ट मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज खेला जाना है जाए मुकाबला 12 मार्च से 16 मार्च तक चलेगा वहीं भारतीय टीम पहले ही 1-0 से सीरीज में बढ़त हासिल कर चुकी है. वहीं अब रोहित शर्मा की नजरें श्रीलंका को दूसरे टेस्ट मैच में मात देकर क्लीन स्वीप करने की होगी .आगे बात करते हैं कब कहां कैसे देख सकते हैं भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला वही जानते हैं कि क्या रहेगा पिच रिपोर्ट व चिन्नास्वामी पर रिकार्डो का हाल।
बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम पर टेस्ट रिकॉर्ड
बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में कुल 23 टेस्ट मुकाबले खेले जा चुके हैं. जहां पर जिस टीम ने पहले बल्लेबाजी की उन्होंने 9 बार जीत दर्ज किया है .जहां पहली पारी का औसतन स्कोर 362 रन रहा है वहीं दूसरी पारी का औसत स्कोर 314 रन का रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करना फायदेमंद साबित हो सख्त अहइ .
बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम बनेगा ऐसा भारत का तीसरा स्टेडियम
Pink-ball ready. ✅#TeamIndia #INDvSL 📸: BCCI pic.twitter.com/58MMJ1qJ1k
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) March 11, 2022
बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम भारत तीसरा ऐसा स्टेडियम बनेगा जहां पर डे नाइट मैच का आयोजन होगा। इससे पहले कोलकाता के ईडन के मैदान तथा अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर डे नाइट मैच खेला जा चुका है। वहीं अब तीसरा स्टेडियम बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम बनेगा।
कब खेला जायेगा (IND vs SL,2nd Test)
भारत बनाम श्रीलंका, दूसरा टेस्ट, मार्च 12-16, भारतीय समयनुसार 2 बजे से खेला जायेगा ।
जगह (IND vs SL,2nd Test)
: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
लाइव प्रसारण की जानकारी: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स पर प्रसारित किया जायेगा वहीँ डिज्नी+ हॉट स्टार पर लाइव स्ट्रॉमिंग का आनंद ले सकते हैं।
भारत के डे नाइट क्रिकेट के अंकड़े
भारत की बात की जाए तो भारत ने तीन डे नाइट मैच खेली हैं । जहां दो बार भारत ने डे नाइट टेस्ट मैच की मेजबानी की है। भारत ने मेजबानी करते हुए अपने दोनो ।मुकाबले में जीत दर्ज की है । वहीं ऑस्ट्रेलिया में खेले गए डे नाइट टेस्ट में भारत को हार का सामना करना पड़ा है।
1.साल 2019 में भारत ने बांग्लादेश को कोलकाता के ईडन गार्डंस में डे नाइट टेस्ट मैच में एक पारी और 46 रनों से मात दी थी।
2.साल 2021 में भरत ने इंग्लैंड को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में डे नाइट टेस्ट मैच में 10 विकेट से करारी शिकस्त दी थी।
३। साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 8 विकेट से हराया था।
भारत की 18 सदस्यीय टेस्ट टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, शुभमन गिल, प्रियांक पांचाल, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली, रिषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत, रवींद्र जडेजा, जयंत यादव, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, सौरव कुमार, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान)।







