बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी वूमंस वर्ल्ड कप 2022 का 25वां मैच बेसिन रिजर्व वेलिंगटन के मैदान पर खेला गया। बारिश से बाधित इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बांग्लादेश को 5 विकेट से रौंदकर ग्रुप स्टेज में लगातार 7 जीत दर्ज की, वहीँ इस मैच में प्लेयर्स रजाई के साथ मैदान पर नजर आए। जहां बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के प्लेयर डग आउट में रजाई के साथ नजर आए। आगे खबर विस्तार से।
तेज हवा और बारिश बनी बड़ी वजह
गौरतलब है कि वेलिंगन के मैदान पर हवा लगभग 48 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बह रही थी। वही तापमान 13.8 डिग्री मापा गया ।इस बड़ी वजह के कारण बांग्लादेशी और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डगआउट में रजाई के साथ नजर आ रहे थे ।जहां हवा इतनी तेज चल रही थे के मैच के दौरान अंपायर और रेफरी के सहमति के बाद विकेट से बेल्स को हटा लिया गया, क्योंकि हवा के तेज बहाव की वजह से बेल्स अपने आप नीचे बार-बर गिर जा रहे थे। हालांकि बारिश कम रोशनी अधिकता के कारण मैच की कंडीशन बेहद अलग नजर आए।
स्कोरकार्ड
Nerveless Beth Mooney helps Australia remain unbeaten; the semi-final next 👊 #BANvAUS | #CWC22
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) March 25, 2022
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने बारिश से बाधित मैच में 43 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाए ।वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 32.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए।
हालांकि बांग्लादेश की गेंदबाजी ने जरूर असर दायक साबित हुई और एक समय ऑस्ट्रेलिया के 5 विकेट को 70 रनों पर गिरा कर ऑस्ट्रेलिया खेमा में चिंता फैला दिया था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की धुरंधर मूनी ने 66 रन और एनाबेल ने 26 रन की शानदार पारी ऑस्ट्रेलिया ने लगातार लीग मैच में जीत दर्ज करने के साथ ही बनी हुई है।
ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया टॉप पर
The perfect group stage for Australia 👏#CWC22 pic.twitter.com/aP9ewkspC2
— ICC (@ICC) March 25, 2022
गौरतलब है कि पॉइंट टेबल पर नजर डालें तो ऑस्ट्रेलिया की टीम ग्रुप स्टेज में टॉप पर है । जहाँ ऑस्ट्रेलिया ने खेले गए कुल 7 मैच में सात जीत दर्ज कर 14 अंकों के साथ टॉप पर है ।
दूसरे पायदान पर साउथ अफ्रीका की टीम है जिन्होंने छह मैच में चार जीत दर्ज किया है और टॉप टू में अपनी जगह बना ली है ।वही आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर गई है। तीसरे पायदान वेस्टइंडीज की टीम 7 अंकों के साथ है ।चौथे पायदान में इंग्लैंड की टीम 6 अंकों के साथ मौजूद हैं। वहीं पांचवें पायदान पर 6 अंकों के साथ भारतीय टीम है।







