पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw)का जबरदस्त बल्लेबाजी का क्रम जारी है। जहां उन्होंने बैक टू बैक 2 शतक दुलीप ट्रॉफी में लगाकर चयनकर्ताओं को आईना दिखा दिया है। जहां सेंट्रल जोन के खिलाफ वेस्ट जोन से खेलते हुए फेल सेमी फाइनल मैच में पृथ्वी शॉ ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया और पहली पारी में 60 और दूसरी पारी में जबरदस्त 104 रन की पारी खेलकर गर्दा मचा दिया है। जहां इसके साथ ही उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 3000 रनों का आंकड़ा भी प्राप्त कर लिया है।
फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पृथ्वी ने पूरे किए 3000 रन

मिस जून की ओर से खेलते हुए दूसरी पारी में पृथ्वी शॉ ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और 11 चौके और तीन ताबड़तोड़ छक्के की मदद से 108 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 96 गेंदों का सामना करते हुए 104 रनों की नाबाद पारी के लिए इसके साथ ही उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपने 3000 रन का आंकड़ा भी पूरा कर लिया। पृथ्वी शॉ ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 49.18 की औसत से बल्लेबाजी की है जहां उन्होंने 3000 रन पूरे कर लिए हैं।
पहले 50 रन केवल 32 गेंद पर बनाए

सेंट्रल जोन के गेंदबाजों के ऊपर पृथ्वी शॉ काल बन बरसे जहां उन्होंने महज 32 गेंदों का सामना करते हुए पहले अपना पचासा पूरा किया ।वहीं स्टंप्स तक 104 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपना 11 वा फर्स्ट क्लास क्रिकेट का शतक भी पूरा किया ।
वेस्ट जोन ने पहली पारी में 257/10 रन बनाए थे जहां पृथ्वी शॉ ने 78 गेंद पर 60 रन बनाए थे जहां उन्होंने 10 चौके जड़े थे। वहीं सेंट्रल जोन ने इसके जवाब में 128 रनों पर ढेर हो गई थीं। वहीं दूसरी पारी में वेस्ट जोन के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने आतिशी खेल का प्रदर्शन करते हुए 96 गेंद पर 104 रन बनाए जहां उन्होंने 11 चौके के साथ 3 छक्के जड़ें। वहीं पृथ्वी शॉ 104 रन और अरमान जफर 7 रन पर नाबाद हैं।
न्यूज़ीलैंड ए के खिलाफ हुआ पृथ्वी शॉ का सिलेक्शन
न्यूज़ीलैंड ए के खिलाफ तीन मैचों की वंडे सीरीज के लिए पृथ्वी शॉ का चुनाव किया गया। जहां हाल के उनके शानदार प्रदर्शन की वजह से बतौर सलामी बल्लेबाज की भूमिका में वे फिर से दिखाई देगें।







