IPL 2022: नंबर 1 पोजीशन गवाने के बाद संजू सैमसन गए टूट, कहा – ‘वो होता तो आज टॉप पर होती टीम’

1
235
views
IPL 2022: Sanju Samson broke down after losing the No. 1 position, said - 'If he had been there, the team would have been on top today'
PC: Twitter

IPL 2022 के 24वें मुलाबले में गुजरात टाइटन्स ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखा है । जहाँ पिछले मैच में हैदराबाद से मिली हार के बाद एक बार फिर जीत की राह पर गुजरात की टीम लौट आई है । राजस्थान रॉयल्स को 37 रन से मात देकर गुजरात की टीम लीडर बोर्ड के टॉप पर पहुंच चुकी है । इस मैच में जहाँ राजस्थान को नंबर 1 की पोजीशन को गवानी पड़ी वहीँ इस हार के बाद संजू सैमसन ने प्रेजेंटेशन में अपने स्टार प्लेयर को याद करते हुए कहा की वे होते तो परिणाम राजस्थान के पक्ष में होता । आगे जानते हैं की संजू ने किस प्लेयर की बात की है ।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए कप्तान हार्दिक की ताबड़तोड़ नाबाद 87 रनों की पारी की बदौलत राजस्थान के समक्ष जीत के लिए 193 रन का विशाल लक्ष्य रखा । हालाकिं जिस  लय में राजस्थान के टॉप आर्डर के बल्लेबाज़ हैं यह लक्ष्य उनके लिए कुछ नहीं था । जहाँ बल्लेबाज़ी भी बेहद अनुकूल थी ।  लेकिन अंत में राजस्थान की टीम ने 9 विकेट खोकर 155 रन ही बना सकी और मुकाबला 37 रनों से गुजरात के नाम रहा । राजस्थान की ओर से बटलर ने सर्वाधिक 54 रन बनाए। गुजरात के लिए लॉकी फर्ग्यूसन और यश दयाल ने 3-3 विकेट हासिल किये ।

पॉइंट टेबल में हार्दिक की टीम का हुआ बोलबाला

गुजरात अपने चौथी जीत के साथ अंक तालिका में 8 अंकों के साथ पहले पायदान पर पहुंच गई है। वहीं आपको बता दें की यह राजस्थान रॉयल्स की आईपीएल सीजन 15 में दूसरी हार है ।

संजू सैमसन ने हार के बाद कही दिल की बात

IPL 2022: Sanju Samson broke down after losing the No. 1 position, said - 'If he had been there, the team would have been on top today'
PC: Twitter

मई गुजरात के बल्लेबाजों को जीत का पूरा श्रेय देना चाहूंगा। गुजरात के कप्तान हार्दिक ने शानदार अंदाज़ में  अच्छी पारी खेली, वास्तव में यह उनका शानदार प्रदर्शन था और आज उनका दिन था । अगर ( राजस्थान ) के पास विकट होती तो यह लक्ष्य प्राप्त करने योग्य था। रन रेट के मामले में हम अच्छा कर रहे थे वहीँ पावर प्ले में भी रन रेट बेहतर  था, लेकिन हम विकेट गंवाते रहे। वहीँ स्ट्राइक गेंदबाज़ ” बोल्ट ” की कमी हमपर भारी पड़ी। उम्मीद है कि वह जल्द ही वापस आएंगे। उनका (हार्दिक) आज का दिन शानदार रहा, उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की, गेंदबाजी की और क्षेत्ररक्षण किया।

IPL 2022: Sanju Samson broke down after losing the No. 1 position, said - 'If he had been there, the team would have been on top today'
PC: Twitter

हार के बाद पॉइंट्स टेबल में हुआ परिवर्तन

( IPL 2022 – Points Table)

Teams Mat Won Lost Tied NR Pts NRR
गुजरात 5 4 1 0 0 8 +0.450
कोलकात 5 3 2 0 0 6 +0.446
राजस्थान रॉयल्स 5 3 2 0 0 6 +0.389
पंजाब किंग्स 5 3 2 0 0 6 +0.239
लखनऊ सुपर जायंट्स 5 3 2 0 0 6 +0.174
बैंगलोर 5 3 2 0 0 6 +0.006
दिल्ली कैपिटल्स 4 2 2 0 0 4 +0.476
हैदराबाद 4 2 2 0 0 4 -0.501
चेन्नई सुपर किंग्स 5 1 4 0 0 2 -0.745
मुंबई इंडियंस 5 0 5 0 0 0 -1.072

 

 

1 COMMENT

  1. समय आ गया है टीम पर बोझ बने कप्तान संजू को कप्तानी से हटाकर बटलर को कप्तान बनाया जाए।
    वही लगातार फ्लॉप रहे रेसी वन डर डुसी की जगह वेस्टइंडीज के धाकड़ t20 ओपनर को प्लेइंग इलेवन में जगह दी जाए। रियान पराग की जगह शुभम गढ़वाल को मौका दिया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here