आईपीएल 2022 में अब तक का जो सबसे बड़ा उलटफेर माना जा रहा है वह है मुंबई की लगातार 5 हार वहीं चार हार के बाद आखिरकार चेन्नई सुपरकिंग्स जीत की पटरी पर आ गई। हालाकि उथप्पा और शिवम दुबे संकटमोचक बनकर उभरे और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर चेन्नई को जीत की दहलीज पर ले गए। पहली जीत के बाद जीत का सूखा आखिरकार दूर हुए लेकिन मुंबई इंडियंस का खेमा अभी भी जीत की तलाश में जुटी है। वही लखनऊ के खिलाफ होने वाले मुंबई के अगले मुकाबले में अर्जुन तेंदुलकर को मौका मिल सकता है ।
जहां वो विनिंग कॉम्बिनेशन तलाशने में अभी भी जुटे हैं। वहीं जहां अलग अलग फ्रेंचाइज युवा चेहरों पर दाव लगा रहे हैं वहीं रोहित शर्मा को अब कुछ अलग करने की दरकार होगी। वहीं लखनऊ के खिलाफ होने वाले मुकाबले में अर्जुन तेंदुलकर टीम का हिस्सा हो सकते हैं। जहां सोशल मीडिया पर अटकलें अब तेज हो गई हैं।
विनिंग कॉम्बिनेशन की जरूरत
He should get a chance to play instead of tymill or jaydev
Much better allrounder #arjuntendulkar @ImRo45@mipaltan@sachin_rt@MahelaJay https://t.co/PHY8iAjo3L
— 🇮🇳 INDIAN 🇮🇳 (@Kamleshapraj) April 15, 2022
बार बार पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में रोहित ने एक ही बात पर जोर डाला है की तीनों डिपार्टमेंट एक साथ हिट नहीं कर रहे हैं। जिस मैच में गेंदबाजी अच्छी होती है उस दिन बल्लेबाजी क्लिक नहीं करती और जब बल्लेबाज अच्छा करते हैं तो उन्हें गेंदबाजी का सहयोग नहीं मिल रहा ।
लिहाजा अब एक अच्छे विनिंग कॉम्बिनेशन की तलाश में अभी भी मुंबई इंडियंस की टीम है। गौरतलब है की टीम मैनेजमेंट आउट ऑफ बॉक्स जाकर टीम में बतौर ऑलराउंडर अर्जुन को टीम में शामिल कर सकती है। जहां पहले ही मुंबई लगातार 5 मैच हार चुकी है।
30 लाख में अर्जुन तेंदुलकर हुए थे मुंबई के नाम

आपको बता दें की इस बार अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस की टीम ने 30 लाख में अपने खेमें में शामिल किया था। गौरतलब है की तेज गेंदबाजी में अर्जुन तेंदुलकर ने अच्छा प्रदर्शन डोमेस्टिक और प्रैक्टिस सेशन में किया है। हालाकि इस बार अर्जुन रणजी टीम में भी शामिल थे लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला था।
वहीं साल 2021 में मुंबई बनाम पंडुचेरी में उन्होंने 33/1 विकेट चटकाए थे वहीं हरियाणा के खिलाफ भी 34 रन देकर एक विकेट लिया था। वहीं प्रैक्टिस सेशन में भी वह मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों को गेंद करते हैं जहां उनकी नेट सेशन में काफी तारीफ भी हुई है। लिहाजा देखना दिलचस्प होगा कि आउट ऑफ बॉक्स जाकर क्या रोहित और टीम मैनेजमेंट अर्जुन तेंदुलकर को जगह देते हैं या नहीं।







