चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 8 रन से रौंदकर अंकतालिका में तीसरे स्थान पर 6 अंक के साथ आ गए हैं । वहीँ इस मैच में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने विकेट के पीछे कमाल का प्रदर्शन दोहराया, जहाँ 41 वर्षीय धोनी अपने पुराने अवतार में नज़र आये जहाँ उन्होंने डु प्लेसिस (62) रन और मैक्सवेल (76 रन) का कैच पकड़कर चेन्नई की टीम के हक़ में मैच को मोड़ दिया ।
मैच की बात की जाये तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी चेन्नई की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 226 रन बनाये जहाँ चेन्नई की ओर से डेवोन कॉन्वे (45 बॉल पर 83 रन) तथा शिवम दुबे (27 बॉल पर 52 रन) की अद्भुतअर्धशतक पारी ठोकी वहीँ अजिंक्य रहाणे ने 20 गेंद पर 37 रन की जबरदस्त पारी खेली । ऋतुराज गायकवाड 3 रन बनाये ।
बेंगलुरु की ओर से मोहम्मद सिराज, वनिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल वेन पार्नेल, विजयकुमार वैशाख, ग्लेन मैक्सवेल को एक-एक सफलता हाथ लगी ।
वहीँ जीत के लिए 227 के लक्ष्य का पीछा करते हुए बैंगलोर की टीम 8 विकेट पर 218 रन बना पाई । बैंगलोर की तरफ से सर्वाधिक रन ठोकने वले प्लेयर मैक्सवेल रहे जिन्होंने 76 रन की पारी खेली वहीँ फाफ डु प्लेसिस ने 33 गेंद में 62 रन बनाये । हालाकिं इन दोनों का जबरदस्त कैच धोनी ने पकड़ा ।
धोनी के 2 जबरदस्त कैच

धोनी ने मैक्सवेल को पारी के 13 वे ओवर की पहली गेंद पर ही चलता किया जहां तीक्षणा के गेंद पर हवाई शॉट खेलने के चक्कर में गेंद काफी ऊपर गई जहाँ चुस्त और मुस्तैद धोनी ने बिना किसी गलती के कैच को दस्ताने में कैद किया ।
वहीँ 14 वे ओवर करने आये मोईएन अली नेआखिरी गेंद पर बल्लेबाज़ी करते हुए डुप्लेसिस से भी चूक हुई जहाँ गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में गेंद सीधा धोनी के दस्ताने में गिर गई । डुप्लेसिस ने 33 गेंद में 4 चक्का और 5 चौके की मदद से 62 रन की पारी खेली वहीँ मैक्सवेल ने 36 गेंद में 8 छक्के की मदद से 76 रन की तूफानी खेली ।
वीडियो
#ThalaDhoni‘s safe 🤲 proved pivotal to @ChennaiIPL‘s win 💛#RCBvCSK #IPLonJioCinema #IPL2023 #TATAIPL #WhistlePodu | @msdhoni pic.twitter.com/pLbYnhRpm4
— JioCinema (@JioCinema) April 17, 2023







