वीडियो: विराट कोहली ने अर्धशतक जड़ अनुष्का के सामने ठोका अपना सीना, अगली ही गेंद पर ललित ने उड़ाए होश

0
960
views
Virat Kohli thumped his chest in front of Anushka, scoring a half-century, Lalit blew his senses on the very next ball
PC: IPLT20

(RCBVSDC)दिल्ली और बंगलौर के बीच आईपीएल 2023 का मैच खेला गया । जहां इस मैच में बैंगलोर की टीम ने दिल्ली की टीम को 23 रन से रौंदकर अंकतालिका में सातवें पायदान पर छलांग लगा ली है। वहीं इस मैच में विराट कोहली को समर्थन देने पहुंची उनकी पत्नी अनुष्का के सामने विराट कोहली ने तूफानी पारी खेली। जहां विराट ने 34 गेंद पर 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 50 रन की पारी खेली, जहां अर्धशतक के साथ ही उन्होंने मैदान पर जबरदस्त सेलिब्रेशन किया । जहां उन्होंने सीना ठोका वहीं कैमरा मैन ने इस समय अनुष्का के रिएक्शन को भी कैप्चर किया। हालाकि यह खुशी अधिक देर तक नहीं टिकी जहां ललित यादव ने विराट को अगली ही फुलटॉस गेंद पर चलता कर स्टेडियम को शांत कर दिया।

विराट कोहली की पारी

विराट कोहली ने आईपीएल में अपना 47 वां अर्धशतक ठोका जहां विराट कोहली ने 34 गेंद पर 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 50 रन की पारी खेली। वहीं अपना अर्धशतक ठोकने के बाद अगली ही गेंद पर विराट कोहली आउट हुए।

विराट कोहली ने जैसे ही मुस्तफिजुर की गेंद पर एक रन लिया और अपना अर्धशतक ठोका पूरा स्टेडियम तालियों से गूंज उठा वहीं जोश में विराट कोहली ने अपना सीना ठोकना भी शुरू कर दिया जिसे देखकर फैंस की भी जोश दुगुना हो गई वहीं मैदान पर मैच देखने आई अनुष्का ने तालियों के साथ उनका इस अर्धशतक का अभिवादन भी किया। हालाकि की 11 वें ओवर की पहली ही गेंद पर विराट कैच आउट हुए।

Virat Kohli thumped his chest in front of Anushka, scoring a half-century, Lalit blew his senses on the very next ball

11 वें ओवर की पहली ही गेंद पर विराट कोहली बाउंड्री पर लपके गए जहा। फुल टॉस गेंद पर छक्के की चाहत लिए गेंद हवा में तो गई लेकिन दूरी तय करने में कामयाब नहीं हुई और यश ने बाउंड्री पर विराट का कैच लेकर उनकी पारी का अंत किया। जहां। विराट कोहली 147.06 के स्ट्राइक से बल्लेबाजी करते हुए आउट हुए। वहीं उनके आउट होने के साथ ही पूरा स्टेडियम शांत हो गया।

मैच की बात की जाए तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 174 रन बनाए। जहां विराट ने सर्वाधिक 50 रन ठोके वहीं कुलदीप और मार्श को 2/2 सफलता मिली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 151 रन बना पाई। मनीष पांडे ने 38 गेंद में 50 रन की पारी खेली। विजय ने आरसीबी की ओर से सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए। हालाकिं जीत के बाद अनुष्का बेहद खुश नज़र आई ।



वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here