BCCI contract: जडेजा ग्रेड को ए + में दी गई जगह, संजू सैमसन भी हुए मालामाल, रहाणे- इशांत शर्मा को झटका हुए कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बहार, देखें 26 प्लेयर्स की सूचि और सैलरी

0
86
views
BCCI contract: Jadeja given place in Grade A+, Sanju Samson also became rich. Rahane- Ishant Sharma left out of contact list, see list and salary of 26 players
pc: bcci

BCCI Annual Contract: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने  भारतीय खिलाडी को दी जाने वाली सालाना आय के लिए कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट की घोषणा कर दी है ।  जहाँ कुछ नए प्लेयर्स की एंट्री कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में की गई तो कुछ का नाम कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से हटाया भी गया है । । आपको बता दें की कॉन्ट्रैक्ट अक्टूबर 2022 से सितंबर 2023 तक के लिए लागू रहेगा। बीसीसीआई ने हर साल की ही भांति  चार ग्रेड में प्लेयर्स को विभाजित किया है जहाँ  A+, A, B और C में प्लेयर्स को रखा गया है ।

इन कैटेगरी के अनुसार ए+ में खिलाड़ियों को 7 करोड़, ए में 5 करोड़, बी में 3 करोड़ और सी में 1 करोड़ रुपये सालाना दिए जाते हैं। ख़ुशी की बात यह है की  ए+ कैटेगरी में रविंद्र जडेजा की एंट्री हुई है । जहाँ अब उन्हें सालाना 7 करोड़ की राशि दी जाएगी वहीँ आपको बता दें की रहाणे, इशांत शर्मा को लिस्ट से बाहर कर दिया गया है । वहीँ लोकेश राहुल को ग्रेड ए से ग्रेड बी में आना पड़ा है ।

संजू सैमसन को लिस्ट में किया गया शामिल

इस साल संजू सेमसन को भी कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में डाला गया है जहाँ उन्हें ग्रेड सी में जगह दी गई है । जहाँ सालाना उन्हें 1 करोड़ की राशि दी जाएगी ।

ए + क्रिकेटर

BCCI contract: Jadeja given place in Grade A+, Sanju Samson also became rich. Rahane- Ishant Sharma left out of contact list, see list and salary of 26 players
pc: bcci



1 रोहित शर्मा 7 cr
2 विराट कोहली 7 cr
3 जसप्रीत 7 cr
4 जडेजा  7 CR  

 

ए प्लस क्रिकेटर की श्रेणी में विराट कोहली और रोहित शर्मा तथा जसप्रीत बुमराह शामिल थे  वहीँ इस साल रविंद्र जडेजा को  ए प्लस क्रिकेटर की श्रेणी में डाला गया है । जहाँ अब उनकी सैलरी भी 7 करोड़ की होगी । ए  प्लस में  वह क्रिकेटर आते हैं जो कि तीनों फॉर्मेट ( टेस्ट , टी 20I और वनडे )में भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं।

ए श्रेणी क्रिकेटर

1 रविचंद्रन अश्विन 5cr
2 अक्षर पटेल  5cr
3 हार्दिक  5cr
4 मोहम्मद शमी 5cr
5 ऋषभ पंत 5cr

 

ए ग्रेड के क्रिकेटर की बात की जाए तो हार्दिक का प्रमोशन हुआ है जहाँ अब वे ग्रेड बी की श्रेणी से ग्रेड ए की श्रेणी में प्रवेश कर चुके हैं ।  वहीँ लोकेश राहुल को 2 करोड़ का नुकसान सहना पड़ेगा जहाँ उनका डिमोशन हुआ है जहाँ अब वे ग्रेड ए से ग्रेड बी में चले गए हैं । रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत के साथ ग्रेड ए की श्रेणी मि अक्षर पटेल भी शामिल हुए हैं ।

ग्रेड बी



1 चेतेश्वर पुजारा 3cr
2 शुभमन गिल 3cr
3 मोहम्मद सिराज 3cr
4 केएल राहुल 3cr
5 शार्दुल 3cr
6 श्रेयस  3cr
7 सूर्यकुमार यादव  3cr

 

ग्रेड बी की बात की जाए तो शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, मोहम्मद सिराज और श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, इशांत शर्मा बी ग्रेड बी में है। जहाँ इन्हे बीसीसीआई साल का 3 करोड़ रुपये प्रदान करेगी ।

ग्रेड सी

ग्रेड  सी की बात की जाए तो उमेश यादव, शिखर धवन, शार्दुल ठाकुर, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह और केएस भरत का नाम है। इस साल सूर्यकुमार के साथ संजू सैमसन को भी कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा बना लिया गया है ।

 तीनों ग्रेड में कितने मिलते हैं सैलरी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ए प्लस ग्रेड वाले खिलाड़ियों को सालाना ₹70000000 की धनराशि देता है ।वही ग्रेड A खिलाड़ियों को 5 करोड़ की धनराशि दी जाती है।  ग्रेड बी के खिलाड़ी को 3 करोड़ की धनराशि दी जाती है ग्रेड सी में शामिल खिलाड़ियों को एक करोड़ों पर बतौर सैलरी आवंटित की जाती है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here