India vs Sri Lanka, 2nd T20I:MCA स्टेडियम, पुणे में भारत-श्रीलंका टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। सीरीज का पहला मैच जीतकर भारत ने 1-0 की बढ़त बनाई हुइ हैं । टीम इंडिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।संजू सैमसन की जगह राहुल त्रिपाठी को डेब्यू करने का मौका मिला है। हर्षल पटेल की जगह अर्शदीप सिंह को प्लेइंग-11 में शामिल किया है। वहीँ अपने पदार्पण मैच में ही राहुल त्रिपाठी ने जबरदस्त कैच
पावर प्ले में की मेंडिस-निसंका की तूफानी बल्लेबाज़ी
वहीँ श्रीलंका ने जबरदस्त शुरुआत करते हुए मेंडिस और, पथुम निसंका ने पावर प्ले में 55 रन ठोक दिए । भारत को पहली सफलता चहल ने दिलवाया , वही दूसरा विकेट रफ़्तार किंग उमरान मालिक ने लेकर सनसनी मचा दी । जहां उन्होंने भनुका राजपक्षे को 10वें ओवर की पहली बॉल पर बोल्ड किया । वहीँ इसके बाद अक्षर ने कहर बरपाया ।
राहुल त्रिपाठी बने सुपर मैन
वहीँ 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर अक्षर पटेल ने पथुम निसंका को डीप मिडविकेट बाउंड्री पर राहुल त्रिपाठी के हाथों जबरदस्त कैच कराया। जहाँ गेंद को पकड़कर राहुल त्रिपाठी बाउंड्री के ठीक पास गिर गए लेकिन गेंद को निकलने नहीं दिया हाथों से ।वहीँ राहुल त्रिपाठी ने हाथ खड़ा किया जहाँ अक्षर और हार्दिक को लगा की वो छक्का का इशारा कर रहे हैं लेकिन राहुल ने कैच पूरी कर ली थी और पथुम निसंका 33 रन बनाकर आउट हुए । जहाँ उन्होंने 4 चौके अपनी पारी में जड़े .

भारत: हार्दिक पंड्या (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, शिवम मावी, युजवेंद्र चहल और उमरान मलिक।
श्रीलंका: दसुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पथुम निसंका, चरिथ असलंका, भनुका राजपक्षे, धनंजय डी सिल्वा, वनिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, कसुन रजिथा, दिलशान मदुशंका और महीश तीक्षणा।
वीडियो
Outstanding catch taken by Rahul Tripathi 👌👏#INDvsSL #INDvSL #RahulTripathi pic.twitter.com/e50JtjmJgL
— CricketFans (@_fans_cricket) January 5, 2023







