विश्व कप के बेहद अहम् मुकाबल में दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान पर रोमांचक 1 विकेट की जीत दर्ज कर पाकिस्तानी फैंस का दिल तोड़ दिया , हालाकिं पाकिस्तान के गेंदबाज़ों ने अंत में जबरदस्त प्रदर्शन किया और एक समय जीत को जकड लिया लेकिन होनी को कौन टाल सकता था , जहाँ महाराज के नवाज़ की गेंद पर चौके ने पाकिस्तान के खिलाडियों को निःशब्द कर दिया । हालाकिं पाकिस्तान ने सघर्ष दिखाया लेकिन तबरेज और महाराज की जोड़ी ने इतिहास रच दिया । वहीँ बाबर आज़म का गुस्सा भी सातवे आसाम पर गया जब नवाज़ ने गलत लेंथ पर बॉल डाली और महाराज ने चौका ठोक दिया ।
मैच का लेखा जोखा
पाकिस्तान की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.4 ओवर में 270 रन पर बनाये जहाँ बाबर आज़म ने 50 और शकील ने 52 रन बनाये । इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने 47.2 ओवर में 9 विकेट पर 271 रन बना कर जीत दर्ज की। वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब पाकिस्तान की टीम को लगातार 4 मैचों में हार का मुँह देखना पड़ा ।
नवाज़ की गलत लेंथ पर बिगड़ा काम
वर्ल्ड कप में एक बार फिर से नवाज़ के कन्धों पर बाबर ने भरोसा जताया और वहीँ हुआ जो वर्ल्ड कप में भारत ने नवाज़ के साथ किया था । जहाँ नवाज़ ने 48 वे ओवर की दूसरी बॉल लेग साइड में दाल दी जिससे की महाराज ने लेग साइड की दिशा में शॉट अर्जित कर चौके में तब्दील कर दी , जहाँ बाबर गुस्से में नज़र आये और इशारों में यह साफ़ लगा की वो नवाज़ को लेग साइड में गेंद डालने की वजह से बोल रहे हैं , जहाँ ऑफ की फील्ड सेट कर नवाज़ ने गेंद लेग साइड में दाल दी । ऐसा ही कुछ पिछले वर्ड कप में नवाज़ ने किया था जब आश्विन ने गेंद छोड़ दिया था और बॉल वाइड करार दी गई थी । इस हार के बाद पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को करारा झटका लगा है।
वीडियो
#PAKvSA::Pakistani Shaheen is completely broken after when they lost to South Africa.#umpire #BabarAzam #ShadabKhan #ShaheenAfridi #Rizwan #Iftikhar. pic.twitter.com/4nBilD2bUr
— Matin Khan (@matincantweet) October 28, 2023







