भारत और वेस्टइंडीज ( (India vs West Indies 5th T20I) के बीच 5 मैचों की टी20 श्रृंखला का पांचवां और आखिरी मैच फ्लोरिडा स्थित फोर्ट लॉडरहिल में खेला गया। जहाँ भारतीय टीम ने दबदबा कायम करते हुए आखिर मैच को भी 88 रन से जीतकर सीरीज में 4-1 से जीत दर्ज कर इतिहास रचा । मैच का रोमांच तब बढ़ा जब रोहित शर्मा वर्कमैन की गाड़ी लेकर प्रेजेंटेशन एरिया में कार्तिक और अश्विन को लेकर घुस गए। जहां उनका अलग ही स्वैग का आनंद फैंस ने लिया।

इससे पहले भारतीय टीम के कार्यवाहक कप्तान हार्दिक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया। जहाँ भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 188 रनों का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 15.4 ओवर में 100 रन पर सिमट गई।
श्रेयस, हार्दिक, हुडा ने दिखाया दम
भारत की ओर से श्रेयस ने सर्वाधिक 64 रन की पारी 40 गेंद में खेली। दीपक हुडा ने 38 रन और हार्दिक ने 16 गेंद में 28 रन की पारी खेली। दीपक हुडा और श्रेयस ने 76 रन की साझेदारी की। इशान किशन और श्रेयस के बीच 38 रनों की साझेदारी हुई।
वेस्टइंडीज की ओर से ओडियन स्मिथ ने 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट चटकाए । ड्रेक्स होल्डर और वाल्श को एक एक सफलता मिली।

वेस्टइंडीज की बल्लेबाज़ी की बात की जाए तो शिमरॉन हेटमायर ने आतिशी 56 रनों की पारी खेली। शमार ब्रूक्स ने 13 रन बनाए। भारत की ओर से गेंदबाजी की बात की जाए तो रवि बिश्नोई ने 2.4 ओवर में 16 रन देकर चार विकेट हासिल किए । वहीं, अक्षर पटेल और लंबे समय के बाद क्रिकेट में वापसी कर रहे कुलदीप यादव ने तीन-तीन विकेट हासिल लिए ।जहां स्पिनर ने अपना जलवा दिखाया और पूरे 10 विकेट स्पिनर ने अपनी झोली में डाले।
मेडल लेने रोहित शर्मा के साथ कार्तिक और अश्विन ने मारी एंट्री

मेडल लेने के लिए भारती टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने वर्क मैन की गाड़ी में आश्विन और दिनेश कार्तिक को बैठकर पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान एंट्री की जानकारी सुधारने के उपरांत रोहित शर्मा दिनेश कार्तिक और अश्विन ने मेडल को प्राप्त किया वहीं फैंस ने इस लम्हे का जमकर लुफ्त उठाया जहां रोहित शर्मा अन्य बाकी खिलाड़ियों के साथ वर्क मैन गाड़ी में फोटो भी खिंचवाई।
वीडियो
Sharma, DK & Ashwin arrive to the medal presentation in style. Congratulations to @BCCI on the series win. #WIvIND pic.twitter.com/HDwGkImaiT
— Windies Cricket (@windiescricket) August 7, 2022







