कुदरत का करिश्मा कहे या फिर कुदरत का निजाम , जहाँ एंजेलो मैथ्यूज के साथ जिन दो प्लेयर की मिली भगत की वजह से टाइम आउट हुए थे उन दोनों प्लेयर का शिकार एंजेलो मैथ्यूज ने ही किया । जहाँ क्रिकेट के 146 साल के इतिहास में यह पहली बार हुआ की किसी प्लेयर को किसी भी फॉर्मेट में टाइम आउट दिया गया । हालाकिं की एंजेलो मैथ्यूज के हेलमेट की स्ट्रिप अचानक टूटी और यह सब मामले ने तूल पकड़ लिया । जहाँ इसके बाद श्रीलंका का खेमा और बांग्लादेश का खेमा बेहद चार्ज से भरा नज़र आया । हालाँकि एंजेलो मैथ्यूज ने सबसे बड़ा झटका नजमुल हौसेन शंटो को दिया जहाँ वह 10 रन से शतक से चूक गए।
कुदरत का निजाम

आखिरी हसी एंजेलो मैथ्यूज की रही , जहाँ नजमुल हौसेन शंटो जिन्होंने 101 गेंदों पर 90 रनों की पारी खेली. और अपनी पारी में 12 चौके जड़े. इसके अलावा कप्तान शाकिब अल हसन ने 65 गेंदों पर 82 रन बनाए, जहाँ दोनों ही प्लेयर को जी एंजेलो मैथ्यूज के टाइम आउट की प्रक्रिया के अहम् किरदार थे उनका शिकार एंजेलो मैथ्यूज ने 8 गेंद के भीतर कर डाला । जहाँ पहले शाकिब को 32 वे ओवर की पहली बॉल पर अस्लांका के हाथों कैच करवाया वहीँ ठीक अगली ओवर में उन्होंने नजमुल हौसेन शंटो को बोल्ड कर दिया और उन्हें शतक नहीं बनाने दिया । जिसका मलाल उन्हें हमेशा रहेगा । जिसकी टीस हमेशा उठेगी । जहाँ घडी दिखते हुए उन्होंने शाकिब को विदा किया ।
एंजेलो मैथ्यूज के साथ हुआ ऐसा
सदीरा समरविक्रमा का विकेट गिरने के बाद एंजेलो मैथ्यूज क्रीज़ पर आए थे, लेकिन हेलमेट मे स्ट्रिप टूटने के बाद उन्होंने दूसरा हेलमेट मंगवाया. जहाँ कप्तान शाकिब अल हसन ने नजमुल हौसेन शंटो के कहने पर अंपायर से मैथ्यूज के टाइम आउट की अपील कर दी, जहाँ एंजेलो मैथ्यूज ने उन्हें हेलमेट की स्ट्रिप भी दिखाई लेकिन शाकिब ने अपील वापस लेने से मना कर दिया । जहाँ यह इतिहास में पहली बार हुआ जबकि एंजेलो मैथ्यूज का कोई इरादा समय ख़राब करने की नहीं थी लेकिन जंग और प्यार में सब जायज है कुछ वैसा ही शाकिब ने भी सोचा ।
वीडियो
🚨 Angelo Mathews Reply To Shakib U Hassan Wait The End!
Spirit Of The Game 🎮🤣🤣** #BANvsSL #CWC2023INDIA #CricketWorldCup2023 #cricketfans #BANvsSL #SLvsBAN #AngeloMathews #Mankad #Timeout #Shakib #INDvsSA #CWC23 #CWC2023 #CricketWorldCup pic.twitter.com/OnsZNjnKqv— Muhammad Amir (Army) (@AneesGujjar2121) November 6, 2023







