Bangladesh vs Sri Lanka: बांग्लादेश ने श्रीलंका को 3 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया है. जहाँ यह पहला मौका था जब बांग्लादेश ने वनडे वर्ल्ड कप इतिहास में श्रीलंका को हराया है. वहीँ विवाद से भरे इस मैच में अंत तक तीखी नोक झोक का आलम चलता रहा । जहाँ जीत के बाद बांग्लादेश के प्लेयर तौहिद हृदय ने जब श्रीलंका के प्लेयर से हाथ मिलाया तो शाकिब उनपर भड़क गए और खूब सुनाया जहाँ तस्कीन मजे लेते आये नज़र आगे खबर विस्तार से ।
बांग्लादेश के सामने श्रीलंका ने अस्लांका के शतकीय पारी की बदौलत जीत के लिए 280 रनों का लक्ष्य था. बांग्लादेश ने 41.1 ओवर में 7 विकेट पर 282 रन बानकर मुकाबला 3 विकेट से जीत लिया. जहाँ अंतिम में हैंड शेक के दौरान जबरदस्त मंजर देखने मिला । जब श्रीलंका के प्लेयर बांग्लादेश के प्लेयर से बिना हाथ मिलाये निकल गए। हालाँकि इसमें भी ट्विस्ट आया ।

सदीरा के आउट होने के बाद शान्तो के उकसाने पर कप्तान शाकिब अल हसन ने अंपायर से मैथ्यूज के टाइम आउट की अपील कर दी. शाकिब की अपील के बाद मैथ्यूज ने अंपायर और शाकिब को टूटा हेलमेट भी दिखाया, लेकिन शाकिब ने अपील वापिस नहीं ली और अपने स्टैंड पर बने रहे । जिसकी वजह से अंपायर ने उन्हें बाहर जाने के लिए कहा । जिसके बाद मैच का माहौल अलग सा हो गया ।
शाकिब ने निकाल दी अपने प्लेयर पर भड़ास
हुआ ये की मैच में जीत दर्ज करने के बाद तौहिद हृदय ने श्रीलंका के प्लेयर से हाथ मिलाया और श्रीलंका के प्लेयर ने भी उनसे केवल हाथ मिलाया , लेकिन इसक बाद श्रीलंका की टीम ने बांग्लादेश के और किसी प्लेयर के साथ हाथ नहीं मिलाया और चले गए , जिसे देखकर शाकिब के होश उड़ गए , वहीँ जब तौहिद हृदय डगआउट के करीब पहुंच रहे तो शाकिब ने उनकी क्लास लगा दी जहाँ उन्होंने क्यों श्रीलंका के प्लेयर के साथ हाथ मिलाया सम्भवतः ये कहते नज़र आये , जहाँ इशारों में यह साफ़ बयां हुआ , वहीँ पास खड़े तस्कीन मजे लेते नज़र आये ।
वीडियो
NO HANDSHAKE BETWEEN SRILANKA & Bangladesh,
AFTER ANGELO MATHEWS TIMED OUT (another clip) pic.twitter.com/oCsdfJ71gY
— Punjab Kings (@PunjabKingsCult) November 6, 2023







