इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 9 वा मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच ईडन गार्डन में खेला जा रही । कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया , जहाँ पिछले मैच में मुंबई को रौंदने वाली बैंगलोर की टीम का हौसला सातवे आसमान पर है । वहीँ पहले गेंदबाज़ी के चुनाव के बाद कोलकाता पर बैंगलोर के गेंदबाज़ों ने पकड़ बना कर राखी है जहाँ खबर लिखे जाने तक रसेल भी करण शर्मा की गेंद पर गोल्डन डक का शिकार बन चुके हैं । जहाँ करण शर्मा और विली ने एक ही ओवर में 2 बड़े विकेट हासिल कर कोलकाता के खेमें में हड़कम्प मचा दिया है ।
रसेल (Russell)हुई गोल्डन डक का शिकार
कोलकाता के सबसे आक्रामक बल्लेबाज़ रसेल ईडन गार्डन पर आशा के विपरीत गोल्डन डक का शिकार हुए । जहाँ करण शर्मा के बैक टू बैक विकेट लेकर तहलका मचा दिया है । 12 वे ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर करण शर्मा ने सेट बल्लेबाज़ गुरबाज को 57 रन पर कैच आउट करवाया वहीँ इसके बाद मैदान पर उतरे रसेल लम्बे शॉट खेलने के चक्कर में मिड विकेट पर कैच आउट हुए। जहाँ उनका कैच विराट कोहली ने लिया ।
गुरबाज ने खेली आतिशी पारी

कोलकत के सलामी बल्लेबाज़ रहमानुल्लाह गुरबाज ने 38 गेंद में आईपीएल की अपनी पहली अर्धशतकीय पारी खेली । जहाँ वे 44 बॉल में 57 रन बनाकर करण शर्मा के गेंद पर रिवर्स स्वीप के चक्कर में कैच आउट हुए।
बैंगलोर के स्ट्राइक गेंदबाज़ विली ने जबरदस्त गेंदबाज़ी की जहाँ उन्होंने पावर प्ले में दो बड़े विकेट एप नाम किये । जहाँ चौथे ओवर में डेविड विली ने वेंकटेश अय्यर और मनदीप सिंह को बोल्ड कर कोलकाता की कमर तोड़ी। जहाँ पर प्ले में कोलकाता ने 47 रन पर अपने 2 विकेट खोये ।
Russell on a 🦆#RCBvsKKR #King #ViratKohli #RCB pic.twitter.com/YL9LwNE3G6
— Afroze 🏹 (@AfrozeSk1) April 6, 2023







