आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपनी पहली जीत 23 रनों से दर्ज कर आईपीएल सीजन 15 की अपनी पहले 2 प्वाइंट्स अर्जित किए। बैंगलोर को हराना बेहद मुश्किल कार्य था। जहां पिछला मुकाबला में मोमेंटम बैंगलोर के हाथ में था। वहीं यह जीत बेहद जरूरी थी। टॉस हारकर चेन्नई ने 20 ओवर में 216/4 रन तो बनाए, लेकिन इस टोटल को बचाने का कार्य अभी शेष था, बैंगलोर की पावर हिटर की टोली इस लक्ष्य को प्राप्त करने में सक्षम थी। वहीं विराट फॉर्म में आ चुके थे यह चेन्नई सुपर किंग्स का खेमा जनता था।
वहीं इस खेमें के स्टार प्लेयर धोनी को यह पता था कि विराट अकेले क्या क्या कर सकते हैं। फिर चला धोनी का गेम प्लान और विराट कोहली को आउट करने में धोनी ने की चक्रव्यूह की रचना।
धोनी की शानदार रणनीति
धोनी ने पारी की 5 वें ओवर में फील्ड में परिवर्तन कर दिया। जहां विराट के आने के साथ ही उन्होंने डीप लेग साइड पर फील्डर जमा दिया। मुकेश की गेंद पर विराट ने ठीक बैकवर्ड स्क्वायर लेग साइड पर गेंद मारी और कैच दे बैठे। जहां पिछले ओवर में डीप स्क्वायर लेग पर कोई नहीं था तुरंत विराट के आने पर फील्ड प्लेस कर दी और इस तरह विराट का विराट चेन्नई ने लिया।
स्क्रीन पर अपने आउट का नजारा देख निकली हसी
#Thala setting the fielding for #ViratKohli to get him out. Mastermind @msdhoni 😎💛#CSKvRCB #IPL2022 #WhistlePodu pic.twitter.com/2FstmnqV0a
— Siva 🇮🇳 (@sivayuvan) April 12, 2022
धोनी से अच्छा क्रिकेट को और कौन समझ सकता है। हर बल्लेबाज की नब्ज धोनी को पता है। इसी कड़ी में जब विराट आउट होकर मैदान से बिग स्क्रीन पर धोनी की फील्ड प्लेसिंग देखी तो वो भी स्तब्ध हो गए। उन्हें यकीन नहीं था की कुछ ऐसा होने वाला है और वे मुस्कुरा उठे। धोनी हालांकि की औपचारिक कप्तान नहीं हैं लेकिन वे एक सच्चे लीडर हैं और क्रिकेट जगत के बेताज बादशाह।







