IND vs IRE: भारत और आयरलैंड के बीच 2 मैच की T20 व 3 मैच की वनडे सीरीज का ऐलान, देखे पूरा शेड्यूल

0
87
views
IND vs IRE: Announcement of 2-match T20 and 3-match ODI series between India and Ireland, see full schedule
PC: Twitter

भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 श्रृंखला और तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के कार्यक्रमों का ऐलान बीसीसीआई ने कर दिया है ।इसके तहत अब आयरलैंड में भारत के खिलाफ होने वाली वनडे और टी-20 श्रृंखला के लिए मैच टिकट भी बिकने शुरू हो चुके हैं। जिस की औपचारिक घोषणा आयरलैंड क्रिकेट ने पहले ही कर दिया है ।

गौरतलब है कि भारत में भी आईपीएल मैच चल रहा है इसके तुरंत बाद भारतीय टीम आयरलैंड दौरे पर निकलेगी। लिहाजा यह भी संभव है कि भारत की बी टीम आयरलैंड के खिलाफ होने वाले दो टी-20 श्रृंखला एवं तीन वनडे मैचों की श्रृंखला में शिरकत करेगी। जहां पर बड़े एवं वरिष्ठ खिलाड़ी को आराम बीसीसीआई दे सकती है ।

देखना दिलचस्प होगा कि टीम के कप्तान रोहित शर्मा आयरलैंड के विरुद्ध श्रृंखला में शिरकत करते हैं या नहीं। वहीं साल 2018 में भारत ने आयरलैंड दौरा किया था। जहां क्रिकेट को बढ़ावा देना और क्रिकेट के प्रति लोगों का रुझान बढ़ने के लिए क्रिकेट आयरलैंड दक्षिण अफ्रीका, न्यूज़ीलैंड के साथ भी बैक टू सीरीज करवा रही है।

क्रिकेट आयरलैंड ने जारी किया टिकट

IND vs IRE: Announcement of 2-match T20 and 3-match ODI series between India and Ireland, see full schedule
PC: Twitter

गौरतलब है कि मैच को देखते हुए क्रिकेट आयरलैंड ने टिकट जारी कर दिया है जहां अब पब्लिक भारत और आयरलैंड के मैच को देखने के लिए टिकट खरीद सकती है। टिकट का मूल्य 5 यूरो होगा एवं 16 साल से कम उम्र वाले बच्चे के लिए एंट्री फ्री रखी गई है ।जहां क्रिकेट आयरलैंड ने जनता से यह भी अनुरोध किया है के इस सीरीज को देखने के लिए जरूर मैदान में आए और आयरलैंड टीम को सपोर्ट करें

T20 सीरीज का शेड्यूल

  1. आयरलैंड वर्सेस इंडिया पहला टी 20 इंटरनेशनल मुकाबला 26 जून को मालाहाइड में खेला जाएगा।

2) दूसरा टी 20 मुकाबला: 28 जून को मालाहाइड में खेला जाएगा।

IND vs IRE: वनडे सीरीज का शेड्यूल

पहला वनडे, 10 जुलाई: आयरलैंड vs इंडिया, मालाहाइड

दूसरा वनडे मैच : 12 जुलाई:  आयरलैंड vs इंडिया, मालाहाइड

तीसरा वनडे मैच: 15 जुलाई: आयरलैंड vs इंडिया, मालाहाइड

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here