भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में खबर लिखे जाने तक पहली पारी में विराट के 121 तूफानी रन और जडेजा के 61 के साथ रोहित शर्मा के 80 रनों की पारी की बदौलत 374 रन 6 विकेट पर बना लिए हैं। जहां कोहली ने 500 वें मैच में विराट पारी खेलकर टेस्ट क्रिकेट में अपना 29 वां शतक ठोका इसी के साथ उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना 76 वां शतक भी जमा दिया। वहीं विराट कोहली ने अपने 500 वें मैच में इंटरनेशनल क्रिकेट सर्वाधिक रन बनने वाले टॉप 5 की सूची में भी कैलिस को पछाड़ जगह बना ली है। वहीं 121 के स्कोर पर विराट कोहली की पारी का अंत हुआ। जहां विराट कोहली ने खुद के पाव में कुल्हाड़ी मार कर रन आउट का शिकार बने।
121 रनों की खेली विराट ने जबरदस्त पारी
180 गेंद पर विराट (virat runout)ने गैब्रियल की गेंद पर स्क्वायर की दिशा में चौका लगाकर अपना 29 वा शतक पूरा किया। वहीं शतक के साथ साल 2018 के बाद उनके बल्ले से टेस्ट में शतक निकला इसी के साथ उन्होंने 500 वें मैच में सर्वाधिक शतक ठोकने के सूची में विराट कोहली 76 शतक के साथ पहले स्थान पर आ गए हैं। वहीं विराट कोहली कैलिस के इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाए गए 25578 के आंकड़े को पार करते हुए अब पांचवे स्थान पर आ गए हैं । जहां सचिन 34357 रन और कुमार संगकारा 28016 रन बनाकर टॉप 2 में काबिज हैं। वहीं अब विराट कोहली के 25890 रन बना लिए हैं।
121 रन पर हुए विराट कोहली आउट

206 गेंद पर 11 चौके की मदद से 121 रन की पारी खेली । वहीं 99 वें ओवर की दूसरी गेंद पर विराट कोहली को अलजारी जोसेफ ने डायरेक्ट हिट लगाकर रन आउट कर दिया। जहां एक रन लेने के चक्कर में विराट कोहली नॉन स्ट्राइकर एंड पर नहीं पहुंच पाए। जहां विराट डाइव लगाने की सोच पाते इससे पहले गेंद विकेट को लेकर उड़ गई जहां थर्ड अंपायर ने विराट कोहली को आउट करार दिया।
वीडियो
Virat Kohli was angry may he had some plan's on double 💯
Sachin Tendulkar, The GOAT Fab 4 Shubman Gill 29th Test #RavindraJadeja The Man #CricketTwitter #WTC25 Kohli #WIvIND #viratkohli #INDvsWI #ViratKohli𓃵 The GOAT 76thcentury #ENGvAUS pic.twitter.com/320QxNFEBG
— Katta AnilKumar (@tweet_katta) July 21, 2023







