आईपीएल 2022 के पर्पल कैप होल्डर व्हाहाल अब अपना जौहर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दिखाते नज़र आयेगें। जहाँ टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल अपने शानदार लय को बरक़रार रख दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज़ों के ऊपर कहर बरपाने को तैयार लग रहे हैं ।. इस 5 मैचों की टी-20 सीरीज में चहल के पास एक बड़ा रिकॉर्ड को अपने नाम करने का नायब मौका होगा ।
9 जून से दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान शुरू होने वाली इस सीरीज में चहल हमवतन प्लेयर रविचंद्रन अश्विन का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ भारत की ओर से टी-20 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले प्लेयर बन सकते हैं । वहीँ चहल जिस लय में है अश्विन का यह रिकॉर्ड टूटना तय माना जा रहा है ।
टी-20 मैच में अश्विन के आंकड़े
भारत के धुरंधर प्लेयर अश्विन ने खेले गए कुल 282 टी-20 मुकाबले में कुल 276 चटकाए हैं और भारत की ओर से टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट हासिल करने वाले प्लेयर की भारतीय लिस्ट में टॉप पर काबिज हैं । वहीँ दूसरी तरफ खेले गए कुल 242 टी-20 मैच में चहल ने कुल 274 विकेट चटकाए हैं ।
चहल को अश्विन के रिकॉर्ड की बराबरी करने के लिए केवल 2 विकेट चटकाने हैं । वहीँ दूसरी ओर अगर चहल सीरीज में 3 विकेट हासिल करते हैं तो वे अश्विन के रिकॉर्ड को तोड़ नंबर 1 भारतीय टी 20 गेंदबाज़ की लिस्ट में टॉप पर आ जायेगें ।
आईपीएल में चहल को पर्पल कैप
इस आईपीएल में चहल ने अपनी धारधार गेंदबाज़ी का प्रदर्शन कर कुल 27 विकेट हासिल कर पर्पल कैप को अपने नाम किया । जहाँ बैंगलोर ने चहल को ना रिटेन कर बड़ी गलती की । साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में युजवेंद्र चहल का अहम् रोले होगा । इसलिए चयनकर्ता ने चहल का रुख एक बार फिर से किया है । दिल्ली के खिलाफ चहल ने हैट्रिक लेकर इस वर्ष तहलका भी मचाया था ।
3 विकेट से टूटेगा अश्विन का रिकॉर्ड
आपको बता दें की युजवेंद्र चहल टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की ओर से सर्वाधिक विकेट लेने वाले प्लेयर हैं लेकिन टी 20 क्रिकेट की बात की जाये तो वे अभी अश्विन से पिछड़े हुए हैं ।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में तीन विकेट लेने के साथ चहल इतिहास रच सकते हैं । जहाँ रविचंद्रन अश्विन को चहल पीछे करते हुए टी 20 क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज़ बन जायेगें ।
युजवेंद्र चहल के आंकड़ों पर नज़र डालें तो चहल ने खेले गए कुल 54 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 68 विकेट हासिल किये हैं। वहीँ आईपीएल में इस सीजन में 27 विकेट लेने के साथ उन्होंने आईपीएल करियर में कुल 131 मैचों में कुल 166 विकेट हासिल किये हैं । घरेलू टी20 क्रिकेट में चहल ने कुल 40 विकेट हासिल किया है ।







