भारत और वेस्टइंडीज (West Indies vs India, 2nd Test )के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले के दूसरे दिन की पहले सत्र में रन मशीन कोहली ने चौके के साथ अपना टेस्ट कैरियर का 29 वां शतक ठोकर तबाही मचा दी। जहां एक साथ कई रिकॉर्ड उनके घुटनों पर गिरे। जहां एक साथ शतक के साथ सचिन तेंदुलकर और कैलिस के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त विराट कोहली ने कर दिया। जहां अपने 500 वें इंटरनेशनल मैच को उन्होंने यादगार बनाते हुए इतिहास के पन्नों में अपना नाम फिर से दर्ज करवा दिया। कोहली ने 121 रन की पारी में 11 चौके ठोके ।
रोहित चूके तो विराट ने धोया
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल और रोहित शर्मा ने तूफानी शुरुआत भारतीय टीम को दिलाई जहां दोनों के बीच 139 रनों की साझेदारी हुई। रोहित शर्मा ने 143 गेंदों पर नौ चौके और दो छक्के की मदद से 80 रन की पारी खेली 57 रनों का योगदान दिया। वहीं चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और 121 रन की पारी खेली । हालाकि लगातार दो शतक से रोहित चूक गए लेकिन इस बार विराट ने अपने 500 वें इंटरनेशनल मैच में शतक ठोक दिया हैं।
सचिन तेंदुलकर और कैलिस को पछाड़ा

अपने 500 वें इंटरनेशनल मैच में विराट कोहली ने टेस्ट कैरियर का 29 वां और इंटरनेशनल क्रिकेट में 76 वां शतक बनाया वहीं 500 मैच के बाद सचिन ने 75 शतक ठोके थे वहीं अब विराट उनसे आगे निकल चुके है।
दूसरी तरफ इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप 5 में विराट कोहली का प्रवेश हो गया है। जहां अब वे दक्षिण अफ्रीका के कैलिस के 25534 रन के रिकॉर्ड को तोड़ पांचवे स्थान पर आ गए हैं । जहां विराट कोहली के खाते में अब 25586 इंटरनेशनल रन हैं।
गैब्रियल की गेंद पर ठोका चौका पूरा किया शतक
वेस्टिडनीज के तेज गेंदबाज गैब्रियल की गेंद पर स्क्वायर पर चौका ठोकर विराट कोहली ने अपना शतक ठोका जहां उन्होंने अपनी शतकीय पारी में 10 चौके ठोके। हालांकि 121 रन की पारी खेल जोसफ द्वारा विराट रन आउट हुए।
वीडियो
Virat Kohli’s first Test century away from home since 2018 👑
A typical celebration from King Kohli after scoring his 76th 💯 #WIvIND #ViratKohli𓃵 #KingKohli pic.twitter.com/M4XA8PwAR1
— OneCricket (@OneCricketApp) July 21, 2023







