वीडियो: विराट कोहली ने चौके ठोक पूरा किया 29 वां शतक, टूटा सचिन का रिकॉर्ड, 500वें मैच किया धमाका, बने 4 रिकॉर्ड

0
293
views
Virat Kohli completed 29th century by hitting fours, broke Sachin's record, played 500th match, made 4 records
pc: twitter

भारत और वेस्टइंडीज (West Indies vs India, 2nd Test) के बीच द्विपक्षीय श्रृंखला का दूसरा मैच क्वींस पार्क ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है .वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया वही पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने दूसरे दिन के पहले सत्र में खबर लिखे जाने तक 4 विकेट पर 323 रन बना लिए हैं। जहां भारत के रन मशीन कहे जाने वाले विराट कोहली ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 180 गेंद में अपना 29 वां टेस्ट शतक ठोक दिया है। जहां विराट कोहली ने अपने 500 वें मैच को यादगार बनाते हुए ऐसा कारनामा कर दिखाया है जो सचिन तेंदुलकर भी नहीं कर सके थे। विराट कोहली (virat century)ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया और शतकवीर बने। जहां उन्होंने धीमी शुरुआत के बाद गियर में परिवर्तन किया।

मैच का लेखा जोखा

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की जहाँ  यशस्वी जयसवाल और रोहित शर्मा के बीच 139 रनों की शानदार साझेदारी हुई . रोहित शर्मा 143 गेंदों पर नौ चौके और दो शानदार छक्के की मदद से 80 रन की पारी खेली ।वहीं सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल के बल्ले से 57 रन निकले । गिल वहीं कुछ खास नहीं कर पाए और 10 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए ।अजिंक्य रहाणे भी 8 रन के स्कोर पर आउट हुए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे विराट कोहली ने शतक ठोक कर यादगार बना दिया वहीँ जडेजा ने भी पचासा ठोका ।

टूटे ये रिकॉर्ड

Virat Kohli completed 29th century by hitting fours, broke Sachin's record, played 500th match, made 4 records
pc: bcci

1)पहले 500 इंटरनेशनल मैच में सर्वाधिक शतक (76) शतक बनाने का रिकॉर्ड विराट के नाम हो गया है जहाँ इससे पहले सचिन के 500 वे इंटरनेशनल मैच में 75 शतक थे । वहीँ इंटरनेशनल रन के लिहाज से भी विराट कालिस को पछाड़ पांचवे पायदान पर 25578 रन के साथ आ गए हैं ।

2)सर्वाधिक अंतर्राष्ट्रीय शतक

100 – सचिन तेंदुलकर
76 – विराट कोहली*
71 – रिकी पोंटिंग
63- कुमार संगकारा
62 – जैक्स कैलिस

3)अधिकांश अंतर्राष्ट्रीय शतक घर से दूर

58 – सचिन तेंदुलकर
41 – विराट कोहली*
37- कुमार संगकारा

4) एशिया के बाहर सर्वाधिक टेस्ट शतक (भारतीय)

18- सचिन
15- गावस्कर
14 – द्रविड़
13 – कोहली*

 

गैब्रियल की गेंद पर चौका ठोक पूरा किया शतक

91 वे ओवर की दूसरी गेंद पर विराट कोहली ने जबरदस्त स्क्वायर ड्राइव लगाते हुए चौका ठोक गैब्रियल की गेंद को सीमा रेखा के बाहर पहुंचाया और टेस्ट क्रिकेट में 29 और इंटरनेशनल क्रिकेट में 76 वां शतक पूरा किया। जिसके बाद विराट कोहली ने गिल के स्टाइल में टेक ए बाऊ करते हुए अपने शतक का जश्न मनाया।



वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here