एशेज टेस्ट (England vs Australia, 4th Test )के चौथे टेस्ट में जो रूट अपने 31 वें टेस्ट शतक से 16 रनों से चूके लेकिन इससे पहले उनका ठोका गया रिवर्स स्वीप पर छक्का की चर्चा पूरे क्रिकेट महकमें में हो रही है। जहां मार्श की गेंद पर रूट ने तूफानी छक्का ठोकर गेंदबाज मार्श को भी हैरानी में डाल दिया । जहां रूट का शॉट ने भारतीय फैंस को पंत के शॉट की याद दिला दी।
जो रूट की जबरदस्त 84 रनों की पारी
ऑस्ट्रेलिया के। पहली पारी के 317 रनों के जवाब में इंग्लैंड की टीम ने दूसरे दिन की खेल समाप्ति तक पहली पारी में 384 रन 4 विकेट पर बना लिए हैं। जहां क्राली के 189 रन के बाद रूट ने भी अपना दम दिखाया और 95 गेंद पर 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 84 रन की पारी खेली जिसमें रिवर्स स्कूप पर छक्का ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
दूसरे दिन चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे रूट (ROOT SIX) ने 55 वें ओवर की तीसरी गेंद पर रिवर्स शॉट खेलते हुए गेंद को सीमा रेखा के पर पहुंचा दिया। जहां मार्श की गेंद पर रिवर्स स्कूप शॉट पर छक्का लगने के साथ मार्श बेहद हैरनी के साथ रूट को घूरते नजर आए। जहां बर्मिंघम टेस्ट में भी रूट ने तीन रिवर्स स्कूप शॉट खेले थे और छक्के के साथ चौका बटोरा था। मानों अब यह रूट का पसंदीदा शॉट बनता जा रहा है। जहां हर टेस्ट मैच में रूट इस शॉट का प्रयोग करते नजर आ रह हैं।
वहीं साल 2021 में अहमदाबाद के मैदान पर ऋषभ पंत ने जेम्स एंडरसन की गेंद पर कुछ ऐसा ही शॉट खेला था जहाँ उन्हें चौका मिला था ।
रूट नहीं बना पाए 31 वां शतक

रूट के खेल में काफी परिवर्तन बजबॉल के आने के बाद हुआ है। जहां रूट साल 2023 में टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के ठोकने वाले प्लेयर बन चुके हैं। जहां एशेज टेस्ट के चौथे मैच में भी उनके बल्ले से पहली पारी में एक जबरदस्त छक्का लगा। हालांकि 84 रन के स्कोर पर कैमरून ग्रीन की नीची रही गेंद पर रूट क्लीन बोल्ड हो गए जहां वे अपने शतक से केवल 16 रन दूरआउट हुए।
वीडियो
Roooooooot #Ashes2023 pic.twitter.com/UrS6GEqbEf
— simon hughes (@theanalyst) July 20, 2023







