रुट के बाद अब स्टीव स्मिथ ने विराट को किया पीछे, अब कही छीन ना जाये ” रन मशीन” का ख़िताब !

0
92
views
After the root, now Steve Smith has followed Virat, now the title of
PC: ESPN/BCCI

विराट कोहली जिन्हे नाम से ही विपक्षी गेंदबाज़ों की रूह काँप जाती थी जिन्हे गेंदबाज़ खौफ का पर्याय मानते थे वहीँ उनके बल्ले से वो रन की धारा नहीं निकल रही जिसके लिए उन्हें रन मशीन का तमगा दिया गया था । रन का सूखा अब लम्बा खींचता चला जा रहा है । चयनकर्ता भी एक पारी के बाद एक पारी उन्हें सपोर्ट तो कर रहे हैं लेकिन जो बल्लेबाज़ फॉर्म में उनके साथ नाइंसाफी भी हो रही है । वहीँ दूसरी ओर दुनिया के बेस्ट 4 जिन्हे फैब 4 भी बोलते हैं उनमें अब विराट कोहली की ख्याति कम हो रही है । जहाँ अब स्मिथ भी उनसे आगे निकल गए हैं ।



18 महीने बाद स्टीव स्मिथ ने जड़ा शतक

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ जो विराट की ही तरह शतकों के सूखे से जुंझ रहे थे उन्होंने  श्रीलंका के खिलाफ गॉल में चल रहे  दूसरे टेस्ट मुकाबले में शानदार शतक जड़कर अपने शकों के सूखे को दूर कर लिया है । ।28वां शतक के साथ उन्होंने 18 महीने के लंबे समय के बाद शतक बनाने का सुख प्राप्त किया है ।

शतकों के मामले में पिछड़े विराट

After the root, now Steve Smith has followed Virat, now the title of "run machine" should not be snatched away!
Pc: BCCI

विराट कोहली ने टेस्ट करियर में कुल 27 शतक जड़े हैं और फैब 4 की लिस्ट में दूसरे स्थान पर काबिज हैं । वहीँ रुट ने हाल में ही भारत के खिलाफ एजबेस्टन में शतक जड़ा और अब श्रीलंका के खिलाफ स्मिथ अपने शतक के साथ विराट कोहली को पटकनी देकर पहले पायदान पर रुट के साथ संयुक्त रूप से आ गए हैं । वहीँ केन विलियम्सन तीसरे स्थान पर हैं ।

विराट के बल्लेबाज़ी पर उठ रहे हैं सवाल



तीन साल से शतक का सीखा झेल रहे विराट को चयनकर्ता अब तक सपोर्ट कर एक इन फॉर्म बल्लेबाज़ को बेंच पर बैठाएंगे ये तो पता नहीं लेकिन आश्विन जो की टेस्ट क्रिकेट में नंबर 2 बल्लेबाज़ थे उन्हें भी चयनकर्ता ने ख़राब फॉर्म की वजह से या संतुलन को देखते हुए जगह नहीं दी थी ।

लिहाजा अब धीरे धीरे क्रिकेट पंडितों के अनुसार आने वाले कुछ मैच और सीरीज में भारतीय टीम के इस शानदार बल्लेबाज़ के प्रदर्शन पर उनके आने वाले भविष्य पर नज़र रहेगी।

संजू सेमसन और वेंकटेश , राहुल त्रिपाठी कर चुके हैं टाटा बाई बाई



भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे और तीसरे टी 20 में जहाँ विराट कोहली , श्रेयस म ऋषभ पंत , जडेजा और बुमराह का प्रवेश हुआ है। वहीँ संजू सैमसन जिन्होंने मत भूलिए एक मौका मिलने पर शानदार अर्धशतकीय पारी आयरलैंड के खिलाफ कही था उनका भी पत्ता कट चूका है । राहुल त्रिपाठी जिन्हें आयरलैंड दौरे में और इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी 20 मैच में स्क्वाड में रखा गया था बिना मौका मिले देश पुनः वापसी हो रही है । वहीँ वेंकटेश का तो पूछिए ही मत, दक्षिण अफ्रीका दौरा , आयरलैंड दौरा और इंग्लैंड सभी में नाम रहने के बाबजूद बिना एक भी मैच खेले उनकी भी वापसी हो रही है ।

साफ़ है की चयनकर्ता अब केवल बड़े नाम ढोने के मूड में आने वाले समय में ना रहे और उन विकल्पों को देखें तो अच्छा प्रदर्शन देश के लिए कर रहे हैं । वहीँ विराट को भी कम-बैक करने की जरूरत होगी। क्रिकेट फैंस को कोहली से विराट पारी की उम्मीद बर्षो से हैं लिहाजा देखना दिलचस्प होगा की अब कोहली का विराट प्रदर्शन करते हैं ।

सक्रिय बैटरी के बीच सर्वाधिक टेस्ट शतक:



 

स्टीव स्मिथ – 28
जो रूट – 28
विराट कोहली – 27
केन विलियमसन – 24
डेविड वार्नर – 24

FAB4 द्वारा दूर टेस्ट सेंचुरी विदेशी जमीन पर

14 – स्टीव स्मिथ (80 पारी)*
14 – विराट कोहली (102 पारी)
11 – केन विलियमसन (88 पारी)
11 – जो रूट (111 पारी)

विराट कोहली ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय शतक दर्ज करने के बाद से बनाए शतक:



जो रूट 12
बाबर आजम 11
केन विलियमसन 4
स्टीव स्मिथ 4
विराट कोहली 0

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here