वीडियो: भुवनेश्वर के स्विंग गेंद ने उड़ाई बटलर की नींद, 3 .1 डिग्री स्विंग हुई गेंद, टूटे 5 रिकॉर्ड 

0
160
views
Bhuvneshwar's swing ball blew Butler's sleep, 3.1 degree swing ball, 5 records broken
PC: BCCI/Twitter

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने 50 रनों से जीत कर सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है । वहीँ भारत और इंग्लैंड के बीच  जीत लिया दूसरा मैच आज बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जायेगा।



भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ साउथम्पटन के मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 198 रन बनाये जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम148 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड टीम के कप्तान   जोस बटलर भुवनेश्वर कुमार की पहली गेंद पर गोल्डन डक का शिकार बने ।

 

दुनिया के सबसे आक्रामक टी20 बल्लेबाज जिन्होंने हाल में ही आईपीएल 2022 में सर्वाधिक रन बनाकर ऑरेंज कैप जीता साथ में ही नीदरलैंड के खिलाफ हाल में ही ताबड़तोड़ पारी खेलने वाले बटलर के पास भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की फेंकी गई स्विंग गेंद का कोई भी उत्तर नहीं था । जहाँ गेंद 2 डिग्री घूम कर तेजी से अंदर आई और  बटलर को खारों खाने चित्त कर गई । जिसका जिक्र पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन भी उन्होंने किया ।



बटलर इंग्लैंड के सबसे खतरनाक बल्लेबाज़ हैं जहाँ उनका पावर प्ले में चलना मानों विपक्षी ख़ेमें के लिए बड़ी मुसीबत । वहीँ भुवनेश्वर कुमार ने पहले जेसन रॉय को बाहर गेंद डालकर आउट स्विंग करवाया ,वहीँ जब बटलर स्ट्राइक पर आये तो उन्हें चकमा देकर  बिना किसी देरी के बटलर को पहली ही गेंद अंदर इन स्विंग डाली और गेंद स्विंग होते हुए बेल्स को अपने साथ ले उड़ी ।

Bhuvneshwar's swing ball blew Butler's sleep, 3.1 degree swing ball, 5 records broken
PC: Twitter

बटलर गोल्डन डक का शिकार बने । जहाँ गेंद 3.1 डिग्री स्विंग हुई । इसके साथ ही भुवनेश्वर कुमार ने 5 रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया ।

भुवनेश्वर कुमार ने तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड



टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में साल 2021 में बटलर को पहली दफा गोल्डन डक पर अहमदाबाद के मैदान पर आउट करने वाले प्लेयर भुवनेस्वर कुमार ही थे । वहीँ ठीक 1 वर्ष बाद  साउथम्पटन  के मैदान पर फिर से यह कारनामा करने वाले भुवनेश्वर कुमार प्लेयर बने ।

Bhuvneshwar's swing ball blew Butler's sleep, 3.1 degree swing ball, 5 records broken
PC: BCCI/Twitter

2) टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक बार पहले ओवर में सर्वाधिक कुल 13 बार भुवनेश्वर कुमार ने विकेट चटकाए हैं । वहीँ उन्होंने इस मामले में डेविड विल्ली की बराबरी कर ली है ।

3)  टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भुवनेश्वर कुमार ने बटलर को कुल 30 गेंद की हैं जहाँ बटलर ने 28 रन बनाये हैं वहीँ भुवनेश्वर कुमार ने उन्हें 4 बार अपना शिकार बनाया है ।



4) टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय गेंदबाज़ों की बात की जाये जिन्होंने सर्वाधिक विकेट पहले ओवर में लिया है तो भुवनेस्वर कुमार का नाम टॉप पर आते है जहाँ उन्होंने 13 बार ऐसा कारनामा किया है । दूसरे स्थान पर आश्विन (4 बार) , तीसरे स्थान पर नेहरा (3 बार ) आता है ।

5) T20Is में सर्वाधिक डॉट गेंदें (1-6 over) डालने वाले गेंदबाज़ बने भुवनेश्वर कुमार ,जहाँ उन्होंने कुल 500 डॉट गेंद डाली हैं । वहीँ 455 डॉट गेंद के साथ  टिम साउथी दूसरे स्थान पर हैं ।



वीडियो 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here