India Maharajas vs World Giants, Special मैच इंडिया महाराज और वर्ल्ड जायंट्स के बीच खेले गए ईडन गार्डन के मैदान पर रोमांचक मैच में वर्ल्ड जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए। जिसके जवाब में इंडिया महाराज ने मैच को 6 विकेट से जीत लिया।
तन्मय श्रीवास्तव और यूसुफ पठान का तूफान

भारतीय पारी की शुरुआत वीरेंद्र सहवाग और पार्थिव पटेल ने की जहां 7 रन के स्कोर पर वीरेंद्र सहवाग का विकेट गिरा वीरेंद्र सहवाग 4 रन बनाकर आउट हुए ।इसके बाद पार्थिव पटेल ने 13 गेंदों पर 2 चौके और एक छक्के की मदद से 18 रनों की पारी खेली।
इसे बाद उतरे तन्मय श्रीवास्तव ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया जहां 30 वर्षीय तन्मय ने 39 गेंदों पर ताबड़तोड़ 54 रनों की पारी खेली ,वहीं यूसुफ पठान ने 35 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 50 रन बनाए । दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हुई ।अंत में इरफान पठान ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 9 गेंदों पर 20 रन बनाकर इंडिया महाराज को 6 विकेट से जीत दिलाई।
टीम ब्रेसनन ने चटकाए सर्वाधिक 3 विकेट
वर्ल्ड जायंट्स की ओर से टीम ने सर्वाधिक 3 विकेट 3 ओवर में 21 रन देकर चटकाए। वहीं एडवर्ड को एक।सफलता हाथ लगी। वर्ल्ड जायंट्स की ओर से मुरलीधरन ने 3 ओवर में 23 रन दिए। जहां भारत ने अपने 2 विकेट 34 रन पर खो दिए थे लेकिन तन्मय और यूसुफ ने माहौल बदल दिया और ताबड़तोड़ पारी खेली।
ट्रिपल विकेट मेडन

पंकज सिंह ने 26 रन देकर 5 विकेट चटकाएं जहां आखिरी ओवर में उन्होंने 3 विकेट बिना कोई रन दिए हासिल किया। कैफ , जोगेंदर ,हरभजन को एक एक विकेट हासिल हुआ।
केविन और रामदीन की पारी गई बेकार
केविन ओ ब्रायन ने 31 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और एक छक्के की मदद से 52 रन बनाए. वहीं रामदीन ने 29 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 42 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली ।अंत में थिसारा परेरा ने 16 गेंदों पर 2 छक्के और एक चौके की मदद से 23 रन बनाए।
मैन ऑफ द मैच

पंकज सिंह को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया जहां पंकज ने 5 विकेट चटकाएं और अपने आखिरी ओवर में यादगार बनाते हुए 3 विकेट बिना कोई रन दिए लिए। इसके लिए उन्हें 1 लाख रुपए की धनराशि दी गई।







