लखनऊ ने जीत के साथ लगाई POINTS TABLE में टॉप-5 में छलांग, इन 3 टीमों का नहीं खुला पॉइंट्स का खाता, देखें

0
157
views
Lucknow jumped in top 5 in POINTS table with victory, these 3 teams did not open the account of points, see
PC: TWITTER

लखनऊ की नवाबी जीत के साथ लखनऊ में 12 मैचों के बाद पॉइंट्स टेबल में लंबा छलांग लगाया है । जहाँ अब  लखनऊ की टीम पांचवें पायदान पर 4 अंकों के साथ पहुंच गई है। वही लगातार दूसरी हार के उपरांत हैदराबाद की टीम दसवें पायदान पर आ गिरी है ।आपको बता दें कि यह लखनऊ की लगातार दूसरी जीत है।

सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। जहां बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए, जहां जीत के लिए हैदराबाद को 170 रनों की दरकार थी ।वही बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम 12 रनों से मैच को हार गई है।

12 मैच के बाद : पॉइंट्स टेबल पर एक नजर

टीम  मैच  जीत  हार  पॉइंट 
RR 2 2 0 4
KKR 3 2 1 4
GT 2 2 0 4
PBKS 3 2 1 4
LSG 3 2 1 4
DC 2 1 1 2
RCB 2 1 1 2
MI 2 0 2 0
CSK 3 0 3 0
SRH 2 0 2 0

 

राजस्थान रॉयल्स की टीम 4 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है ।गुजरात टाइटंस 4 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर है ।पंजाब किंग्स 4 अंकों के साथ चौथे पायदान पर है ।लखनऊ सुपरजाइंट्स 4 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है ।छठे स्थान पर 2 अंकों के साथ दिल्ली कैपिटल्स है ।सातवें स्थान पर बेंगलुरु अंकों के साथ है। आठवें पायदान पर मुंबई इंडियंस और नौवें स्थान पर  चेन्नई सुपर किंग और दसवें स्थान पर हैदराबाद की टीम है ।

4 टीमों के पास है 4 अंक

गौरतलब है कि आई पी एल 2022 का सीजन बेहतरीन होने वाला है ।जहां 12 मैचों के उपरांत 5 टीमों के पास 4 अंक हैं । जहां राजस्थान रॉयल्स ,कोलकाता नाइट राइडर्स ,गुजरात टाइटंस ,पंजाब एवं लखनऊ के पास चार चार अंक है। वही तीन टीमें ऐसी हैं जिन्होंने अभी तक अपना खाता नहीं खोला है जिसमें मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग और सनराइजर्स हैदराबाद हैं।

गौरतलब है कि अपने टोटल को सफलतापूर्वक बचाने वाली लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम चौथी ऐसी टीम बनी जिन्होंने अपने दिए गए टारगेट को बचाया है ।इससे पहले राजस्थान रॉयल्स गुजरात टाइटंस पंजाब किंग्स अपने दिए गए टारगेट को बचाने में सक्षम रही है ।हालांकि अभी तक का ट्रेंड  यही है कि जो भी टीम टॉस जीता है तो वह ओस को देखते हुए पहले गेंदबाज़ी  करने का फैसला लेती है ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here